पारा 42 पार,शहरवासी पसीने से हलकान

दोपहर में बाजार होने लगे सूने

जोधपुर,प्रदेश में अब भीषण गर्मी का दौर शुरू हो चुका है। लगातार बढ़ रहे तापमान से हर कोई परेशान होने लगा है। मारवाड़ में भी भीषण गर्मी का दौर चल रहा है। संभाग के बाड़मेर जिले में पारा 43 डिग्री को छू गया है तो जोधपुर शहर में भी पारा 42 पार हो चला है। गुरुवार को भीषण गर्मी से लोग खासे परेशान दिखे। तल्ख धूप से बचने के लिए कई तरीके अपनाए।
बढ़ती गर्मी के बीच ठंडे पेय की डिमाण्ड भी तेज होने लगी है। मौसम विभाग की मानें तो आगामी कुछ दिनों में पारा 45 डिग्री के पार तक जा सकता है। चक्रवात मोचा और अलनीनो का प्रभाव इसमें बड़े स्तर पर देखा जाएगा। जो भीषण गर्मी को बढ़ाने में सहायक होगा।

ये भी पढ़ें- मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शनिवार को जोधपुर आयेंगे

प्रदेश में अब दिन में गर्मी बढऩे के साथ ही रातें भी गर्म होने लगी हैं। ज्यादा शहरों में रात में भी न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा। सबसे गर्म रात जोधपुर के फलौदी में रही,जहां न्यूनतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक राज्य में अगले 4-5 दिन मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा और पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर,जालोर,जैसलमेर एरिया में एक-दो दिन में गर्म हवाओं का दौर शुरू हो सकता है।

जोधपुर संभाग के जैसलमेर,जोधपुर, बाड़मेर,फलौदी में दिन का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला गया है। सबसे ज्यादा तापमान 43.9 डिग्री सेल्सियस बाड़मेर में रहा।
गर्मी बढऩे और मौसम शुष्क रहने से वातावरण में नमी का स्तर पर भी 40 फीसदी से नीचे आ गया है। इस कारण प्रदेश में दिन के साथ रात में भी तापमान बढऩे लगा है। फलौदी, जैसलमेर,बाड़मेर, सिरोही आदि जिलों में रात न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews