Doordrishti News Logo

हत्यारे ने लूट के इरादे से की थी हत्या,एक डिटेन

ब्लाइंड मर्डर का खुलासा

जोधपुर(डीडीन्यूज),हत्यारे ने लूट के इरादे से की थी हत्या,एक डिटेन।शहर के मंडोर थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम को एक वृद्ध महिला की हत्या का मामला सामने आया था। पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर अब एक आरोपी डिटेन किया है। हत्या का कारण प्रथम दृष्टया लूट का इरादा बताया गया है। हत्या में कोई और भी शामिल है या नहीं पुलिस फिलहाल पता लगाने का प्रयास कर रही है।

पुलिस ने बताया कि अस्सी फुट माता का थान निवासी गजरा देवी प्रजापत (70) को रोजाना सुबह बेटा मोटरसाइकिल पर भोमियाजी थान के पास बाड़े में छोड़कर जाता है। गजरा देवी पिछले काफी सालों से बाड़े की जमीन पर बैठकर मटकियां व मिट्टी के बर्तन बेचा करती है। शाम को अंधेरा होने के बाद पड़ौस के दुकानदार की अचानक बाड़े के भीतर नजर पड़ी, जहां गजरा देवी खाट पर सोती दिखी।

स्कूली छात्रा का बाइक पर अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म

दुकानदार ने पास में जाकर देखा उसे सिर से खून बह रहा था। उसने तुरंत गजरादेवी के बेटे को फोन लगाकर बुलाया। गजरादेवी के पैरों के कड़ले,कान की कंठियां,नाक सहित अन्य आभूषण नही थे। महिला के सिर में गहरी चोट लगने से खून खाट के नीचे जमीन पर टपक रहा था। पुलिस ने कहा कि एफएसएल टीम ने नमूने लिए। पुलिस ने बताया कि प्रकरण की गंभीरता से जांच के बाद आज एक आरोपी को डिटेन किया गया है। जिसने लूट के इरादे से वारदात करना स्वीकार किया है।

Related posts:

कार मालिक ने बीमा क्लेम के लिए रची चोरी की साजिश

August 30, 2026

आज अंतिम दिन रहेगी विशेष यातायात व्यवस्था

August 30, 2026

गोगा पीर मेले के दौरान सरसावा में रुकेगी बाड़मेर-ऋषिकेश एक्सप्रेस

August 30, 2026

जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस का गांधीग्राम बना नया ठिकाना

August 30, 2026

रेलवे स्टेशन पर गंदगी फैलाने पर भरना पड़ेगा एक हजार रुपए जुर्माना

August 30, 2026

भीख मांगने आए फकीर ने चाकू से किया हमला

August 30, 2026

4.20 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार

August 30, 2026

डंपर ने बाइक को मारी टक्कर रामदेवरा मेले में जा रहे पति,गर्भवती पत्नी और मासूम पुत्री घायल

August 30, 2026

प्रत्याशियों की सूची जारी होने से पहले ही दोनों पार्टी में विरोध और बगावत के सुर

August 30, 2026