जाट समाज ने श्रद्धा पूर्वक मनाई तेजा दशमी
पौधारोपण सहित कई कार्यक्रम हुए
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जाट समाज ने श्रद्धा पूर्वक मनाई तेजा दशमी। लोक देवता वीर तेजाजी महाराज के 923वें बलिदान दिवस व तेजा दशमी पर सोमवार को वीर तेजाजी महाराज की जन्म स्थली खरनाल में वार्षिक मेला भरा गया।
इसमें भाग लेने के लिए जोधपुर सहित आसपास के गांवों से हजारों तेजाभक्त,श्रद्धालु पदयात्री,संघ,जत्थे,वीर तेजाजी महाराज के लोकगीतों-भजनों व डीजे की स्वर लहरियों पर नाचते-गाते खरनाल गए। जोधपुर में लूणी विधान सभा क्षेत्र के लूणावास भाखर पर वीर तेजाजी महाराज का बलिदान दिवस मनाया गया।
दस दिवसीय बाबा रामदेव मेले का समापन
लूणावास भाखर पर आयोजित मेले में जोधपुर शहर सहित आसपास के गांवों से जाट समाज के लोग शामिल हुए। मंदिर में पौधारोपण,मेला, सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसी तरह श्री वीर तेजाजी महाराज धाम आंगणवा में भी मेला महोत्सव का आयोजन बड़े धूमधाम से मनाया गया। मेला महोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं के लिए रोशनी एवं महाप्रसादी का आयोजन रखा गया।
