Doordrishti News Logo

घर की छत से गिरे घायल की अस्पताल में मौत

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),घर की छत से गिरे घायल की अस्पताल में मौत।शहर के बनाड़ स्थित नांदड़ी मुंजासर चौराहा के पास में एक व्यक्ति अपने घर की छत से नीचे गिर गया। गंभीर रूप से घायल का पांच दिन तक अस्पताल में उपचार चला,अब उसकी मौत हो गई। मृतक के भतीजे की तरफ से इस बारे में बनाड़ थाने में मर्ग की रिपोर्ट दी गई।

परिवार के खिलाफ जाकर बेटी ने रचाई शादी,पिता ने जहर खाकर दी जान

बनाड़ पुलिस ने बताया कि मूलत : ब्यावर जिले के झाड़ली मानपुरा निवासी ओमप्रकाश पुत्र नारायण सिंह ने मर्ग में रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसके चाचा 55 वर्षीय प्रभु सिंह पुत्र मोती सिंह यहां जोधपुर के बनाड़ नांदड़ी स्थित मुंजासर चौराहा के पास में रहते थे। वे 2 मार्च को घर की छत से अचानक गिर गए। गंभीर रूप से घायल होने पर एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उपचार के बीच मौत हो गई। बनाड़ पुलिस ने शव को कार्रवाई के बाद परिजन के सुपुर्द किया।

Related posts: