Doordrishti News Logo

घर मालिक ने कराया ठेकेदार के खिलाफ केस

  • नई सड़क पर मकान ढहने का मामला
  • पीडि़त का आरोप घर की दीवार और भवन को क्षति पहुंचने से 80 लाख का नुकसान

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),घर मालिक ने कराया ठेकेदार के खिलाफ केस।शहर के नई सडक़ स्थित सनसिटी मार्केट में रविवार की शाम को भरभरा गिरे दो मंजिला भवन को लेकर घर मालिक ने अब ठेेकेदार के खिलाफ केस दर्ज कराया है। आरोप है कि ठेकेदार ने भवन के नीचे चल रहे निर्माण कार्य को समय पर नहीं किया और रुकरुक कर काम करवाता रहा,जिससे उसे हानि हुई है। भील बस्ती नई सडक़ निवासी साबिर पुत्र अब्दुल गफूर की तरफ से यह केस ठेकेदार मो.इकबाल पुत्र मो.इस्माइल के खिलाफ कराया गया है।

इस लाइन को क्लिक कीजिए – आईपीएस पीडी नित्या ने संभाला डीसीपी पूर्व का कार्यभार

गौरतलब है कि रविवार की देर शाम को नई सडक़ स्थित सनसिटी मार्केट में पांच मंजिला मकान के नीचे दो मंजिला इमारत और आधे हिस्से की छत भरभरा कर गिर गई थी। हालांकि इसमें कोई जनहानि नहीं हुई थी। मगर घर में शादी के लिए लाया गया काफी सामान दबकर नष्ट हो गया।

इस घटना के बाद नगर निगम, आपदा प्रबंधन की टीमें वहां पहुंची थी। रात में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी पीडि़त परिवार से मिलकर बात की थी। सोमवार को नगर निगम के बुलडोजर और जेसीबी की तरफ शेष इमारत को हटाने के साथ मलबा दूर किया गया था। दो दिन तक मार्ग बाधित भी रहा था। पुलिस ने बेरिकेड लगाकर लोगों की आवाजाही पर रोक लगाई थी।

सदर बाजार पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए अब ठेकेदार के खिलाफ जांच आरंभ की है। उसकी गिरफ्तारी फिलहाल नहीं हुई है। गनीमत रही कि इसमें जनहानि नहीं हुई अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। पीडि़त साबिर अपने छह भाईयों के साथ इस घर में सामलाती रूप से रहता है। 30 दिसम्बर 24 को भी भवन की नींव गिर गई थी। इसको लेकर विवाद भी चल रहा है। घर की दीवार गिरने से 80 लाख का नुकसान होने का आरोप लगाया गया है।

Related posts:

राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन ने सीएस को सौंपा ज्ञापन

September 6, 2026

सैटेलाइट अस्पतालों में जल्द शुरू होंगे सिजेरिशन सेक्शन: सीएस

September 6, 2026

व्यापार में परेशानी दूर करने का बोला: कलश में हीरे बताकर 8 लाख ठगे

September 6, 2026

मादक मामलों में फरार इनामी अपराधियों पर जोधपुर ग्रामीण पुलिस का शिकंजा

September 6, 2026

शिक्षक दिवस पर लायंस क्लब जोधपुर सेंट्रल ने किया शिक्षकों का सम्मान

September 5, 2026

हाई रिस्क प्रेगनेंसी की सतत मॉनिटरिंग के निर्देश

September 5, 2026

मुख्य सचिव ने किया उम्मेद चिकित्सालय का निरीक्षण

September 5, 2026

मुख्यमंत्री भजनलाल ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर किए मंदिर दर्शन

September 5, 2026

विकास व सुशासन के रोडमैप के साथ मैदान में उतरी भाजपा

September 5, 2026