Doordrishti News Logo

जोधपुर, मारवाड़ सहित पूरे प्रदेश में  मानसून की गतिविधियां लगातार कमजोर होने से गर्मी और उमस बढ़ती जा रही है। जोधपुर में भी अब तापमान चालीस डिग्री से बाहर चला गया है। यहां तेज धूप की मार भी असहनीय हो चली है।

मौसम विभाग के अनुसार इस सप्ताह भी बारिश की उम्मीद काफी कम है। कुछ दिनों तक पूरे प्रदेश का मौसम ही शुष्क रहेगा जिसमें आंधी व बरसात की संभावना बेहद कम हो गई है।

इस बार मानसून राज्य में प्रवेश करते ही कमजोर पड़ गया है। तय समय से पहले प्रदेश में एंट्री करने के बाद शुरुआती दिनों में करीब डेढ़ दर्जन जिलों में औसत बारिश हुई है, लेकिन दो दिन बाद जैसे ही पश्चिमी क्षेत्र पाकिस्तान से गर्म हवा का दौर शुरू हुआ मानसून कमजोर पड़ऩे लग गया।

Click on the image to check details👆

पश्चिमी राजस्थान का अधिकांश भाग छिटपुट वर्षा के बावजूद सूखे जैसी स्थिति का सामना कर रहा है। जोधपुर, बाड़मेर, जैसलमेर, बीकानेर, जालोर, पाली, राजसमंद, सिरोही और नागौर में खड़ी फसलों को बनाए रखने के लिए पर्याप्त वर्षा नहीं हुई है।

देश के उत्तर पश्चिमी और पश्चिमी भागों में पछुआ हवाएं चल रही हैं। इन शुष्क हवाओं के कारण मानसून की प्रगति रुकी हुई है। मानसून की अक्षीय रेखा हिमालय की तराई में खिसक रही है। ऐसे में राजस्थान का मौसम कम से कम एक सप्ताह तक पूरी तरह शुष्क रहेगा।

आगामी शुष्क मौसम के कारण किसानों और फसलों की स्थिति और भी खराब हो जाएगी। कम से कम अगले 8 से 10 दिनों के लिए इन राज्यों में मानसून के लौटने की संभावना बहुत कम है। जोधपुर शहर में दक्षिणी हवाओं की वजह से बादलों की आवाजाही लगातार चल रही है, लेकिन यहां पर्याप्त नमी नहीं मिलने की वजह से बारिश नहीं हो पा रही।

Click on image to Check Discounts👆

एक तरफ बारिश नहीं होने से तपिश तो बरकरार है, लेकिन बादलों की आवाजाही लगातार होने की वजह से तापमान में ज्यादा बढ़ोत्तरी नहीं हो पा रही। बादलों की आवाजाही से शहर में उमस भी लगातार बढ़ रही है। यही कारण है की जब भी बारिश होती है तो छितराई हुई हो रही है।

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम साफ रहने से तापमान में भी बढ़ोतरी होगी। जिससे एक बार गर्मी का असर ज्यादा रहेगा। आगामी कुछ दिनों तक प्रदेश में आकाश पूरी तरह साफ रहेगा।

Buy Best deals everyday👆

मानसून के आगे बढऩे के संकेत नहीं मिल रहे हैं। हालांकि आंशिक बादल छाने व हवाओं की दिशा बदलने से दो जुलाई बाद छिटपुट बरसात हो सकती है। स्थानीय स्तर पर कम दवाब का क्षेत्र बनने पर कहीं कहीं तेज हवाओं संग बारिश हो सकती है।

>>> इंस्टिट्यूट की वर्षगांठ पर विद्यार्थियों के कैरियर कोर्स के लिए यूट्यूब चैनल लॉन्च

Shop now.👆

 

Related posts:

ब्रह्मपुरी बस्ती क्षेत्र में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन

February 12, 2026

बाछड़ा सरगना सहित पांच शातिर नकबजन गिरफ्तार

February 12, 2026

शिव विवाह का पहला निमंत्रण प्रथम पूज्य को दिया

February 12, 2026

लर्गिंग लिगल स्कील फ्रॉम द बेस्ट में वर्क इज वर्कशिप को न्यायाधीश ने व्याख्यान में समझाया

February 12, 2026

37 गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर और हार्डकोर की चैकिंग में दो गिरफ्तार

February 12, 2026

प्लॉट पर कब्जा और सामान चुराने वाला जालसाज गिरफ्तार

February 12, 2026

कायलाना में कूदकर युवक ने दी जान

February 12, 2026

मादक पदार्थ प्रकरण में दो साल से फरार चल रहे अभियुक्त को बाड़मेर जेल से पकड़ा

February 12, 2026

नामी कंपनी के नाम से नकली टॉयलेट क्लीनर बनाते पकड़ा

February 12, 2026