युवती ने घर में फंदा लगाकर दी जान
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),युवती ने घर में फंदा लगाकर दी जान। शहर के निकट बनाड़ स्थित डिगाड़ी विष्णु नगर में रहने वाली एक युवती ने अपने घर में फंदा लगा लिया। परिजन को पता लगने पर उसे फंदे से उतारकर अस्पताल लेकर गए, मगर डॉक्टर ने उसे मृत बता दिया। मृतका के पिता की तरफ से मर्ग में रिपोर्ट दी गई। आत्महत्या का कारण पता नहीं चला है।
भीतरी शहर में बालाजी प्रतिमा को पहुंचाया नुकसान
बनाड़ पुलिस ने बताया कि मूलत: रतनगढ़ भालू हाल विष्णु नगर डिगाड़ी निवासी भंवरसिंह ने मर्ग में रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसकी 18 वर्षीय पुत्री मधुकंवर ने घर में फँदा लगा लिया था। पता लगने पर उसे फंदे से उतार कर अस्पताल लेकर आए। मगर डॉक्टर ने उसे चेक कर मृत बता दिया। पुलिस ने बताया कि आत्महत्या का कारण पता नहीं चला है। शव को कार्रवाई के बाद परिजन के सुपुर्द कर दिया गया।
