Doordrishti News Logo

प्राइवेट लिमिटेड में कार्यरत कर्मचारियों ने ग्राहकों के आधार कार्ड व फिंगर प्रिंट का उठाया फायदा

जोधपुर, एक्सल वन स्टॉप सोल्युशन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के कुछ कर्मचारियों ने ग्राहकों के आधार कार्ड और फिंगर प्रिंट का दुरूपयोग करते हुए उनके खाते से 26 लाख की रकम साफ कर डाली। कंपनी के कर्मचारी की तरफ से दस कार्मिकों के खिलाफ अब धोखाधड़ी मेें रिपोर्ट दी गई है। कंपनी में ज्यादातर हरियाणा, बिहार व उत्तरप्रदेश के लोग कार्यरत थे। कंपनी बैंकों से कनेक्टिीविटी रखकर लोगों को रूपए उपलब्ध करवाती है। घटना में शास्त्रीनगर थाने में धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ है। जिसमें अब अनुसंधान किया जा रहा है।

शास्त्रीनगर थानाधिकारी पंकज राज माथुर ने बताया कि सरस डेयरी आईटीआई सर्किल के पास में एक्सल वन स्टॉप सोल्युशन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी संचालित हो रही है। कंपनी की तरफ से बैंकों से कनेक्टीविटी रखकर लोगों को पैसे उपलब्ध करवाए जाते हैं। इसके लिए ग्राहकों के आधार कार्ड और फ्रिंगर प्रिंट लिए जाते हैं। अब कंपनी के एक कार्मिक दीपक अग्रवाल की तरफ से कंपनी में काम करने वाले दस लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी में रिपोर्ट दी गई है। इसमें बताया कि विगत कुछ दिनों में कंपनी के ग्राहकों के खातों से रकम साफ हो रही है। बाद में पड़ताल में पता लगा कि कंपनी में काम करने वाले कार्मिक ही इस वारदात को अंजाम दे रहे हैं।

ये लोग ग्राहकों द्वारा दिए आधार कार्ड एवं फिंगर प्रिंट का दुरूपयोग कर खाते से रूपए निकाल रहे हैं। दस कार्मिकों ने मिलकर साजिश पूर्ण ढंग से ग्राहकों के खातों से 26 लाख से ज्यादा की रकम निकाली है। किसी के खाते से 2 लाख, किसी के 13 लाख, किसी के सवा दो लाख आदि तरह की रकम साफ की गई है। इसमें कंपनी में काम करने वाले हरियाणा जिंद के अनिल कुमार यादव सहित दस लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दी गई है।

ये भी पढें – भजन संध्या में झूमा माहेश्वरी महिला मंडल

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026