शातिर ने आरटीओ ई-चालान ऐप इंस्टाल कर खाते से निकाले 18.60 लाख
- साइबर फ्रॉड
- इंटरनेट बैंकिंग से कारस्तानी
- वृद्ध के साथ फ्रॉड
- केस दर्ज कराया
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),शातिर ने आरटीओ ई-चालान ऐप इंस्टाल कर खाते से निकाले 18.60 लाख।शहर में एक बार फिर साइबर ठगी का प्रकरण सामने आया है। चौपासनी हाउसिंग बोर्ड 17 ई में रहने वाले एक बुजुर्ग को शातिर ने साइबर ठगी का शिकार बनाया और खाते से 18.60 लाख रु उड़ा लिए। रुपयों का ट्रांजेक्शन पांच बार में किया गया।
ठगी का शिकार हुए बुजुर्ग ने पहले साइबर थाने में इसकी रिपोर्ट दी। अब चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाना पुलिस जांच में जुटी है। चौहाबो थानाधिकारी ईश्वरचंद पारिक ने बताया कि 17ई में रहने वाले 77 साल के कमलचंद पुत्र अचलचंद लुंकड़ की तरफ से रिपोर्ट दी गई है। उनके मोबाइल पर 10 फरवरी को किसी शातिर ने फर्जी तरीके से आरटीओ ई-चालान इंस्टाल कर दिया।
बाद में खाते से उक्त रकम को निकाला गया। रिपोर्ट के अनुसार 9 फरवरी को उनकी वृद्ध बहन के बीमार होने की जानकारी मिली थी। इस पर वे 10 की सुबह अपनी पत्नी के साथ जयपुर चले गए। 11 की देर रात वापिस जयपुर से लौटे।इस बीच जयपुर में आईसीयू में भर्ती बहन के पास थे,तब संभवत: शातिर ने ऐप इंस्टाल कर दिया और फिर पांच बार में यह रकम निकाल ली। आए हुए एसएमएस को बाद में देखा तब पता लगा। इस पर उन्होंने अपने बैंक से संपर्क किया और फिर साइबर पोर्टल पर शिकायत दी।
एसबीआई व आईडीबीआई बैंक की विशेष प्री-लिटिगेशन लोक अदालत का आयोजन
अब चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाने में साइबर ठगी का केस दर्ज कराया गया है। रकम निकालने का क्रम 10 फरवरी और 11 फरवरी के बीच रहा। पहली बार में पांच लाख फिर चार लाख और कुल मिलाकर 18 लाख 60 हजार 100 रुपए निकाले गए है। पुलिस उनके मोबाइल की जांच में जुटी है। उनके द्वारा खुद ऐप इंस्टाल किए जाने की बात से इंकार किया गया है।
