नांदड़ी में 634.52 लाख रुपए के सड़क निर्माण का शिलान्यास

450 लाख की लागत से बनेगा अटल प्रगति पथ

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),नांदड़ी में 634.52 लाख रुपए के सड़क निर्माण का शिलान्यास। संसदीय कार्य,विधि एवं विधिक कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने रविवार को बाबा रामदेव मंदिर नांदड़ी में बजट घोषणा वर्ष 2024-25 के तहत अटल प्रगति पथ सहित 634.52 लाख रुपए के सड़क निर्माण कार्यों का विधिवत शिलान्यास किया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों को किया सम्बोधित

इस अवसर पर संसदीय कार्य मंत्री ने कहा हमारे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कुशल नेतृत्व में प्रदेश सरकार राजस्थान के सतत् एवं समावेशी विकास के लिए कटिबद्ध होकर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा 2 वर्ष के कार्यकाल में राज्य सरकार ने औद्योगिक विकास,सड़क निर्माण और शिक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक विकास कार्य करवाए हैं।

नांदड़ी का विकास मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता
पटेल ने कहा नांदड़ी का विकास मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा नांदड़ी अब नगर निगम क्षेत्र में शामिल हो गई है,जिससे आमजन को नगरीय सुविधाएं प्राप्त होगी। उन्होंने कहा क्षेत्र में सड़क,सीवरेज और स्ट्रीट लाइट से संबंधित कार्य चरणबद्ध रूप से करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा नांदड़ी में जोधपुर विकास प्राधिकरण के माध्यम से लगभग 8 करोड़ रुपए की लागत से 9 सड़कें स्वीकृत करवाई गई। क्षेत्र की सबसे बड़ी समस्या के समाधान के लिए आरटीओ नाला निर्माण कार्य तय समयावधि में पूर्ण होगा।

जोन में बांट कर जलापूर्ति सुनिश्चित की जाएगी
विधि मंत्री ने कहा नांदड़ी में समुचित पेयजल आपूर्ति के लिए संपूर्ण क्षेत्र को जोन में बांट कर नई पाइप लाइन और क्षतिग्रस्त पाइपलाइन को बदलने कार्य चरणबद्ध रूप से करवाया जा रहा हैं। उन्होंने कहा पूर्ववर्ती सरकार के समय जल जीवन मिशन भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया,जिसकी जांच चल रही है। जांच उपरांत जल जीवन मिशन के कार्य भी पूरे करवाए जायेंगे।

इन कार्यों हुआ शिलान्यास
-अटल प्रगति पथ-धापी मार्बल से श्रीयादे नगर तक सीसी सड़क (3 किमी) लागत राशि 450 लाख।

-पूनम पान भण्डार से जोगमाया मन्दिर तक सीसी सड़क (0.8 किमी) लागत 68 लाख।

-खोखरियां फांटा से नान्दड़ी गांव तक सीसी सड़क (1किमी)लागत 89.90 लाख।

-टेम्पो स्टेण्ड नंबर 37 नान्दड़ी गौशाला से नाला रोड़ कटाण मार्ग तक सीसी सड़क (0.5 किमी) लागत 26.62 लाख।

ये थे उपस्थित
कार्यक्रम में पीडब्ल्यूडी के अधिशाषी अभियंता मोहम्मद शरीफ, जेडीए के सहायक अभियंता सुरेन्द्र बिश्नोई,छोटू सिंह राठौड़, दिनेश सिंह राजपुरोहित,राजबहादुर सिंह,प्रताप सिंह,गिरिराज सिंह,मेघ सिंह सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts:

मकर संक्रांति पर गांधी मैदान में आयोजित होगा पतंग उत्सव

January 14, 2026

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तीन दिवसीय प्रवास जोधपुर पहुँचे

January 14, 2026

प्रोपर्टी कारोबारी पर डराने धमकाने व फसल नष्ट करने का आरोप

January 14, 2026

आपसी मनमुटाव के चलते पति ने पत्नी की पीठ में घोंपी कैंची

January 14, 2026

माहेश्वरी ट्रेड फेयर में कार का लॉक तोड़कर चुराए दो बैग और लेपटॉप

January 14, 2026

युवक पुलिस को देखकर भागने लगा जैकेट की जेब में मिला 300 ग्राम अफीम का दूध

January 14, 2026

कार का एक्सीलेटर दबते ही भागी महिला को चपेट में लिया,मौत

January 13, 2026

सरकारी स्कूल में आपसी विवाद के बाद नाबालिग छात्र लड़े एक घायल

January 13, 2026

विभिन्न मांगों को लेकर नर्सेज ने चिकित्सा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

January 13, 2026