प्रदेश का प्रथम ग्रीन बजट पर्यावरण संरक्षण के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है-पटेल

  • मुख्यमंत्री वृक्षारोपण महाभियान
  • हरियाळो राजस्थान का ब्लॉक स्तरीय पौंधारोपण कार्यक्रम दुन्दाड़ा में हुआ
  • संसदीय कार्य मंत्री ने किया पौंधारोपण

जोधपुर(डीडीन्यूज),प्रदेश का प्रथम ग्रीन बजट पर्यावरण संरक्षण के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है-पटेल। मुख्यमंत्री वृक्षारोपण महाभियान हरियाळो-राजस्थान का ब्लॉक स्तरीय पौंधारोपण कार्यक्रम ग्राम पंचायत दुन्दाड़ा पंस लूणी में रविवार को संसदीय कार्य,विधि एवं विधिक कार्य मंत्री जोगाराम पटेल के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआ।

इसे भी पढ़िएगा – एमडी ड्रग और अवैध डोडा पोस्त के साथ दो गिरफ्तार

इस अवसर पर पटेल ने कहा डबल इंजन की सरकार समग्र एवं समावेशी विकास के लिए कृत संकल्पित हो कर कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के कुशल नेतृत्व में प्रदेश का प्रथम ग्रीन बजट पर्यावरण संरक्षण के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

संसदीय कार्य मंत्री ने कहा ग्रीन बजट का लक्ष्य वर्ष 2030 तक सतत विकास लक्ष्य प्राप्त करना है। उन्होंने कहा गत वर्ष मुख्यमंत्री वृक्षारोपण महाअभियान के तहत 7 करोड़ पौधे लगाए गए थे,इस वर्ष हर परिवार को जोड़ते हुए 10 करोड़ पौधे लगाने एवं पालने का लक्ष्य रखा है।

हरित एवं सुरक्षित भविष्य का संकल्प
पटेल ने कहा यह अभियान केवल पौधे लगाने का कार्यक्रम नहीं, बल्कि भावी पीढ़ियों के लिए हरित एवं सुरक्षित भविष्य का संकल्प है। आज जब पूरा विश्व जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण संकट से जूझ रहा है और आज प्रकृति एवं पर्यावरण की रक्षा के लिए अधिकाधिक वृक्ष लगाने की आवश्यकता है।

युवाओं को मिल रहा रोजगार
संसदीय कार्य मंत्री ने कहा प्रदेश सरकार इस वर्ष युवाओं को एक लाख 25 हजार पदों पर सरकारी नौकरी दी जा रही है। उन्होंने कहा वर्षों से लम्बित ड्राइवर और चतुर्थ श्रेणी कार्मिकों की भर्ती प्रक्रियाधीन है। पटेल ने कहा आमजन बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए नर्सिंगकर्मियों के सारे पद भरे गए हैं। मेडिकल ऑफिसर की भर्ती पूर्ण हो गई और जल्द ही नियुक्ति दी जाएगी।

विकसित और आधुनिक सड़क तंत्र का होगा निर्माण
पटेल ने कहा लूणी क्षेत्र के विकसित और आधुनिक सड़क तंत्र के लिए लगभग 4 अरब से अधिक लागत के सड़क निर्माण कार्य स्वीकृत करवाए गए हैं। 5 हजार से अधिक आबादी वाले गांवों में अटल प्रगति पथ का निर्माण चरणबद्ध रूप से करवाया जा रहा है।

एक पेड़ मां के नाम लगाने का आह्वान
पटेल ने कहा कि विद्यालय सहित सभी सामुदायिक स्थानों को स्वच्छ एवं हरित क्षेत्र के रूप में विकसित करना हमारी साझा जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी ग्रामवासियों से एक पेड़ मां के नाम लगाने का आह्वान किया।

ये थे उपस्थित
कार्यक्रम में सरपंच दुन्दाड़ा सूजाराम पटेल,धवा उप प्रधान शेराराम पाबड़ा,जिप.सदस्य चैनाराम पटेल, जिला परिषद एसीईओ गणपत लाल सुथार,विकास अधिकारी लूणी कँवरलाल सोनी,तहसीलदार झंवर देवाराम,राकेश बिश्नोई छोटू सिंह, खींवराज जांगिड़,पोलाराम सुथार सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts:

मकर संक्रांति पर गांधी मैदान में आयोजित होगा पतंग उत्सव

January 14, 2026

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तीन दिवसीय प्रवास जोधपुर पहुँचे

January 14, 2026

प्रोपर्टी कारोबारी पर डराने धमकाने व फसल नष्ट करने का आरोप

January 14, 2026

आपसी मनमुटाव के चलते पति ने पत्नी की पीठ में घोंपी कैंची

January 14, 2026

माहेश्वरी ट्रेड फेयर में कार का लॉक तोड़कर चुराए दो बैग और लेपटॉप

January 14, 2026

युवक पुलिस को देखकर भागने लगा जैकेट की जेब में मिला 300 ग्राम अफीम का दूध

January 14, 2026

कार का एक्सीलेटर दबते ही भागी महिला को चपेट में लिया,मौत

January 13, 2026

सरकारी स्कूल में आपसी विवाद के बाद नाबालिग छात्र लड़े एक घायल

January 13, 2026

विभिन्न मांगों को लेकर नर्सेज ने चिकित्सा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

January 13, 2026