परंपरागत व हर्षोल्लास से मनाया रक्षा बंधन का पर्व
जोधपुर,परंपरागत व हर्षोल्लास से मनाया रक्षा बंधन का पर्व।भाई-बहन के प्रेम और स्नेह का प्रतीक रक्षा बंधन पर्व बुधवार को हर्षोल्लास व परंपरागत तरीके से मनाया गया। इस बार रक्षा बंधन पर भद्रा का साया रहने से बहनें दिन में भाइयों की कलाइयों पर रक्षा सूत्र बांधने से बचती रही। हालांकि कई बहनों ने दिन में ही अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांध दी। भाइयों ने भी बहनों को रक्षा का वचन देते हुए उपहार दिए। भद्रा का साया होने के बावजूद राखी बांधने का सिलसिला शुरू हो गया। बहनों ने अपने भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर अपनी रक्षा का संकल्प लिया। बहनों ने रक्षा बंधन पर्व पर थाली सजाकर,दीप जलाकर,भाई के माथे पर कुमकुम का तिलक लगाकर और मिठाई से मुंह मीठा करवाकर अपने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र के रूप में राखी बांधी। भाइयों ने भी अपनी बहनों को उपहार के साथ जीवनभर की रक्षा का वचन दिया।
इसे भी पढ़िए- महिलाओं को मुख्यमंत्री ने दी दो दिन निःशुल्क यात्रा की सौगात
शहर के सभी बाजार गुलजार
रक्षा बंधन पर्व को लेकर शहर के सभी बाजार गुलजार रहे। मिठाइयों व राखियों की दुकानों पर आज भीड़ रही। यहां पर जमकर राखी,मिठाई व उपहार खरीदे गए। सुबह से राखी व मिठाइयों की दुकानों पर भीड़ रही। बाजारों में राखियों की दुकानें सजाई गई। सडक़ किनारे टेबल लगा कर भी राखी बेची गई। रक्षाबंधन पर शहर वासी एक दूसरे को शुभकामनाएं देते दिखाई दिए। सोशल मीडिया पर भी राखी की शुभकामनाओं का तांता लगा रहा।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन यहां से इंस्टॉल कीजिए http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

दोपहर 3 बजे तक 68% मतदान

दोपहर 1 बजे तक 51.37% मतदान

डॉ.सीआर चौधरी को एनसीसीपी फेलोशिप सम्मान

अखंड सौभाग्य के लिए महिलाओं ने रखा करवा चौथ का व्रत

भोपालगढ़ के नांदिया प्रभावती में सरपंच के घर फायरिंग और हमला

डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट के नाम पर फर्जी संदेशों से सावधान रहें पेंशनर्स

ओसियां रेलवे स्टेशन पर आज लगेगा डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र शिविर
आयुर्वेद शिक्षकों के लिए होंगे ऑनलाइन फैकल्टी डेवलपमेंट सर्टिफिकेट कोर्स

