Doordrishti News Logo

बदमाशों मेें दिखने लगा पुलिस का खौफ,खुद हथियार लेकर थाने में पहुंचा

  • कहा-पुलिस ढूंढ रही
  • कब तक मारा मारा फिरता
  • एक पिस्टल और चार जिंदा कारतूस बरामद

जोधपुर,कमिश्नरेट पुलिस अवैध हथियारों की धरपकड़ पर नकेल लगभग कस चुकी है। रोजाना हथियार बरामद हो रहे हैं। अब बदमाशों में पुलिस का खौफ भी दिखाई देने लगा है। आखिर कब तक भागते फिरेंगे। एक ऐसा ही शख्स खुद को पुलिस के समक्ष समर्पण करने पहुंचा और अपने पास रखी पिस्टल और चार जिंदा कारतूस सौंप दिए। पुलिस ने उसे अब आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार कर लिया। पता लगा कि उसकी कई लोगों से रंजिश थी तब यह हथियार खरीदा था। हथियार देने वाले को गत दिनों विवेक विहार पुलिस ने पकड़ा था। तब समर्पण करने वाले युवक को भी हथियार दिया गया था। समर्पण करने वाले युवक के खिलाफ विवेक विहार थाने मेें आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज हो रखा है। वह अब हथियारों से दूर होना चाहता है।

ये भी पढ़ें- मुख्यमंत्री ने 5 स्वयं सहायता समूह की लाभार्थियों को 7 लाख ऋण के चैक वितरित किए

मंडोर थानाधिकारी ईश्वरचंद पारिक ने बताया कि लोहावट के मगरा स्थित ढाकों की ढाणी निवासी सचिन पुत्र कंवरलाल विश्रोई से एक पिस्टल और चार जिंदा कारतूस बरामद किए गए है। वह शुक्रवार शाम को पुलिस थाने के बाहर खड़ा था। तब ड्यूटी पर तैनात एसआई छैलसिंह ने उसके आने का कारण पूछा तो वह घबराया हुआ लगा। तब उससे तसल्ली पूर्वक पूछने पर बताया कि उसके पास में हथियार है। बाद में उसने खुद पुलिस को अपने पास में रखी अवैध पिस्टल और चार जिंदा कारतूस सौंप दिए।

थानाधिकारी ईश्वरचंद पारिक ने बताया कि सचिन को यह हथियार दाउद चारण ने दिया था। जो गत दिनों विवेक विहार पुलिस के हत्थे चढ़ा था और भारी मात्रा में अवैध हथियार बरामद किए गए थे। समर्पण करने वाले सचिन ने पुलिस को बताया कि पुलिस उसके घर परिवार और रिश्तेदारों पर तलाश करती है। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट का एक मात्र केस विवेक विहार थाने में दर्ज हुआ है। पूर्व का कोई आपराधिक रिकार्ड नहीं मिला है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

होली पर युवकों ने मचाया उत्पात, गाड़ियां तोड़ी

March 4, 2026

परीक्षा देकर दोस्तों के साथ होली खेलने गया छात्र पदमसागर में डूबा

March 4, 2026

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026