Doordrishti News Logo

परिवार शादी में गांव गया चोरों ने लाखों के जेवर व चांदी के बर्तन चुराए

पड़ौसी ने घर मेें चोरी की दी सूचना

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),परिवार शादी में गांव गया चोरों ने लाखों के जेवर व चांदी के बर्तन चुराए। शहर की पुरानी आशापूर्णा टाउनशिप में एक सूने घर में चोरों ने सैंध लगाकर वहां से दो किलो चांदी के आभूषण, बर्तन के साथ सोने के आइटम चोरी कर ले गए। परिवार के लोग सीकर अपने गांव शादी समारोह में गए हुए थे। पड़ौसी ने घर के ताले टूटने की जानकारी दी। इस पर वे जोधपुर लौटे और अब एयरपोर्ट थाने में चोरी की रिपोर्ट दी है।

एएसआई भंवराराम ने बताया कि पुरानी आशापूर्णा टाउनशिप शिकारगढ़ निवासी अक्षय प्रताप सिंह की तरफ से मामला दर्ज कराया गया। इसमें बताया कि वह परिवार सहित अपने गांव सीकर गया हुआ था,परिवार में शादी समारोह के चलते घर तकरीबन पांच सात दिन से सूना था। इस बीच पड़ौसी ने सूचना दी कि घर के ताले टूटे पड़े है। यहां आने पर पता लगा कि चोरों ने सारा बिखेर दिया और अलमारी बक्सों के ताले तोडक़र वहां से करीबन 2 किलो चांदी के आभूषण,चार तोला सोने के जेवर और जैसे चांदी के बर्तन चोरी कर ले गए।

निजीकरण के खिलाफ जोधपुर डिस्कॉम में प्रदर्शन

चोरी हुए सामान में चांदी के बर्तन जैसे प्लेटें,कटोरी,गिलास,चम्मच के अलावा सोने की अंगूठी,चेन, ब्रेसलेट और चांदी की मूठ वाली तलवार शामिल है। एएसआई भंवरराम ने बताया कि परिवादी के पिता प्रोपर्टी का काम करते थे। परिवादी खुद पढ़ाई करता है, उसकी तरफ से मामला दर्ज कराया गया है। चोरों का पता लगाने का प्रयास जारी है।

Related posts: