Doordrishti News Logo

पुलिस भी दिखी सख्त, कई वाहनों के बनाए चालान

जोधपुर, कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के बावजूद लोगों में होली को लेकर खासा उत्साह नजर आया। शहर में आज खूब रंग गुलाल उड़ा। खासकर बच्चों में इसका उत्साह देखते ही बनता था। इस बार गुलाल की होली का असर ज्यादा रहा। दोपहर में होली खेलने के उपरांत लोगों ने एक दूसरे के घर जाकर रामाश्यामा किया। अपने से बड़ों का आशीर्वाद लिया और मिष्ठान से मानमनुहार की गई।

the excitement of holi in the city colored flew a lot

रविवार रात को होलिका दहन शुभ मुहूर्त में हुआ था। शाम सात बजे के बाद ही लोगों ने होलिका दहन में हिस्सा लिया। इसके बाद गेरियों की चंगों पर भी खूब लोग थिरकते नजर आए। सुबह पुलिस ने हुड़दंगियों से निपटने को लेकर कमर कस ली। कई वाहनों के चालान भी काटे गए।

the excitement of holi in the city colored flew a lot.jpg

 

सोमवार को मारवाड़ में होली का उल्लास छाया रहा। जोधपुर शहर में भी खूब होली खेली गई। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर का दरकिनार करते हुए लोगों ने इसका काफी आनंद लिया। सुबह से ही एक दूसरे के घरों में जाकर रंगों गुलाल लगाए और होली शुभकामनाएं दी गई। होली बधाई संदेशों का दौर सोशल मीडिया पर काफी असरकारक रहा। लोगों ने अपने रिश्तेदारों, परिचतों को खूब बधाई संदेश भेजे। रविवार रात को गोधूलि वेला में होलिका दहन किया गया।

चंगों की थाप पर होरी के गूंजे गीत
शहर के कई इलाकों में होलिका दहन के बाद से ही गेरियों ने चंगों की थाप पर थिरकना शुरू कर दिया। कई बच्चों की ढूंढ भी हुई। घरों में जाकर गेरियों ने ढूंढ गीत गाए और होरियां एवं फाल्गुनी मस्ती को सरोबार कर दिया।

गली मोहल्लों में रहा उत्साह
आज सुबह से गली मोहल्लों में होली खेलने वाले बच्चों से लेकर युवाओं में काफी उत्साह देखा गया। बच्चों ने गली में घूम घूम कर अपने पहचान वालों को रंगना शुरू कर दिया। बड़ों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। त्योहार को पारंपरिक तरीके से ही मनाया गया। मगर कोरोना संक्रमण का डर भी लोगों को सताता रहा।

हुड़दंगियों से भी निपटी पुलिस
सड़क़ों पर हुड़दंग करने वाले युवाओं की टोलियों से भी पुलिस खूब निपटी। वाहनों के चालान भी बनाए गए। बिना मास्क एवं सोशल डिस्टेंट नहीं मानने वालों के खिलाफ चालान काटे गए। उदयमंदिर थानाधिकारी राजेश यादव नई सड़क़ पर हुड़दंगियों को खदेड़ते देखे गए।

Related posts:

राष्ट्रीय कर्मयोगी कार्यक्रम के अंतर्गत एक दिवसीय प्रशिक्षण

December 17, 2025

मंगलवार को जारी प्रारूप मतदाता सूची में 2043521 मतदाताओं का नाम सम्मिलित

December 16, 2025

पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय क्र.2 तथा नराकास जोधपुर 2 में काव्य पाठ प्रतियोगिता का आयोजन

December 13, 2025

जेन-जी थीम पर आधारित राजस्थान का पहला नवीनीकृत डाकघर आईआईटी जोधपुर का उद्घाटन

December 13, 2025

भगत की कोठी-बांद्रा टर्मिनस सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन शनिवार को चलेगी

December 13, 2025

रेलवे ब्लॉक के कारण तीन ट्रेनें देरी से होगी रवाना,दो कैंसिल

December 12, 2025

भगत की कोठी-मुंबई सेंट्रल एसी स्पेशल ट्रेन आज से

December 12, 2025

जोधपुर होकर चलने वाली बीकानेर- मिरज सुपरफास्ट अब एलएचबी रैक से दौड़ेगी

December 12, 2025

वंदे मातरम गीत- जो बना स्वाधीनता का जयघोष

December 12, 2025