Doordrishti News Logo

लोडिंग टेक्सी खड़ी कर जंप पार करते चालक को ट्रक ने लिया चपेट में,मौत

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),लोडिंग टेक्सी खड़ी कर जंप पार करते चालक को ट्रक ने लिया चपेट में,मौत। शहर के डीपीएस सर्किल के पास में रिंग रोड पर एक ढाबे के नजदीक के लोडिंग टैक्सी चालक को मंगिया से भरे मिनी ट्रक ने कुचल दिया,हादसे में उसकी मौत हो गई। उसके पुत्र ने अज्ञात मिनी ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस ने शव को कार्रवाई के बाद परिजन के सुुपुर्द किया।

चौहाबो थाने की एसआई सुलोचना ने बताया कि संतोड़ाखुर्द मथानिया निवासी 46 साल का चंद्राराम प्रजापत लोडिंग टैक्सी चलाता था। वह गुरुवार की रात 11 बजे अपनी लोडिंग टैक्सी लेकर डीपीएस सर्किल के पास रिंग रोड पर पहुंचा था। तब उसने वहां अपनी लोडिंग टैक्सी को पार्क किया और फिर पैदल ही जंप को कूदकर पैदल जाने लगा। इतने में मंगिया से भरा मिनी ट्रक आया और उसे चपेट में ले लिया।

हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, मगर डॉक्टर ने उसे मृत बता दिया। उसके पुत्र धर्माराम प्रजापत की तरफ से रिपोर्ट दी गई है।

Related posts:

कमरे में लगी आग में झुलसने से युवक की मौत

December 17, 2025

कार में मिला 92 किलो अवैध डोडा पोस्त तीन गिरफ्तार

December 17, 2025

टॉप टेन में चयनित साढ़े तीन साल से फरार अफीम सप्लायर को पकड़ा

December 17, 2025

अवैध हथियार सहित चार शातिर गिरफ्तार 4 पिस्टल 6 मैग्जीन व 13 जिंदा कारतूस बरामद एसयूवी जब्त

December 17, 2025

बालिकाओं को दिया आत्मरक्षा का प्रशिक्षण

December 17, 2025

जोधपुर का हिस्ट्रीशीटर 8.60 लाख की एमडी सहित अजमेर में गिरफ्तार।

December 17, 2025

सब्जी कारोबारी पर जानलेवा हमले के दो और आरोपी गिरफ्तार

December 17, 2025

करणसिंह उचियारड़ा ने दिल्ली में सचिन पायलट से की मुलाकात

December 17, 2025

आशापूर्णा बिल्डकॉन लिमिटेड को मिला रियल एस्टेट क्षेत्र का प्रतिष्ठित सम्मान

December 17, 2025