Doordrishti News Logo

बस का कांच साफ करते समय पैर फिसलने से चालक की मौत

रोडवेज बस स्टैंड पर हादसा

जोधपुर,बस का कांच साफ करते समय पैर फिसलने से चालक की मौत। शनिवार की सुबह शहर के पावटा स्थित रोडवेज बस स्टैंड में पैर फिसलने से नीचे गिरने से चालक की मौत हो गई। जब चालक बस का कांच साफ कर रहा था। तब अनियंत्रित होकर नीचे गिर गया। जिसके सिर में गंभीर चोट आई। जिसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर गए। जहां पर डॉक्टरों ने मृत बता दिया। रोडवेज के मुख्य समय पालक की रिपोर्ट पर पुलिस ने मर्ग दर्ज की।

यह भी पढ़ें – अन्तर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस का जिला स्तरीय समारोह सम्पन्न

उदयमंदिर थाने के एएसआई दिलीप सिंह ने बताया कि पीपाड़ शहर के रतकूड़िया निवासी रोडवेज के मुख्य समय पालक रामजीवन खोजा ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि सुबह करीब 8 बजे रोडवेज के नए परिसर में बने मंदिर के पास बस खड़ी कर फलोदी के आमला निवासी पूनाराम चौधरी बस का कांच साफ कर रहा था। तब वह अनियंत्रित होकर नीचे गिर जाने से सिर में गंभीर चोट आई। जिसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर गए। जहां पर उसे मृत बता दिया।

पुलिस ने मर्ग दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। चालक पूनाराम अमूमन जोधपुर- जयपुर के लिए बस चलाता था, लेकिन घटना वाले दिन वह बस लेकर सुबह अजमेर जाने वाला था। इस बीच पांव फिसलने से नीचे गिरने के बाद यह हादसा हुआ।

Related posts:

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026

शेयर बाजार में निवेश के नाम पर दो युवकों से 17 लाख की ठगी

March 4, 2026

महिला ने फंदा लगाकर की खुदकुशी: आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित का आरोप

March 4, 2026

शहर में सक्रिय लुटेरों ने पर्स और चेन लूटी: एक में आरोपी शांतिभंग में पकड़ा

March 4, 2026

वृद्ध ने फंदा लगाकर दी जान

March 4, 2026

चेनपुरा बावड़ी गेर में भिड़े दो गुटों के युवक: एक का सिर फटा केस दर्ज

March 4, 2026