Doordrishti News Logo

मंदिर दर्शन को आया युगल चांदी के सात छत्र चोरी कर ले गया

-फुटेज में युगल आ रहे नजर
-पुलिस कर रही पहचान

जोधपुर,शहर के मंडोर स्थित सुसवाणी माताजी मंदिर में दिनदहाड़े एक युगल माताजी को चढ़ाए चांदी के छत्र चोरी कर ले गए। एक बड़ा और छह छोटे छत्र पार हुए हैं। मंदिर के पीछे एक घर पर लगे सीसीटीवी फुटेज में युगल निकलते दिखा है। लडक़ी के हाथ में बैग बताया गया है। पुलिस अब युगल की पहचान के साथ उनकी तलाश में लगी है।

यह भी पढ़िए- जीत अस्पताल एवं कैंसर रिसर्च सेंटर का लोकार्पण 5 मार्च को

मंडोर पुलिस थाने में सुसवाणी माताजी का मंदिर के पुजारी लक्ष्मण वैष्णव की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि 26 फरवरी को दिन में मंदिर में दर्शनार्थ एक युगल आया था। जिसने मौका पाकर माताजी के चढ़ाए सात छत्र चांदी के चोरी कर ले गए। इसमें एक छत्र बड़ा था और छह छोटे छत्र थे। दर्ज रिपोर्ट के अनुसार मंदिर के पास में ही पीछे एक घर में लगे सीसीटीवी कैमरों में युगल नजर आया है। लडक़ी के हाथ में एक बैग था। संभवत: उसी में डालकर छत्र लेकर गए हैं। फिलहाल मंडोर पुलिस अब फुटेज से युगल की पहचान के प्रयास कर रही है।

यहां क्लिक कीजिए http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

सब्जी कारोबारी पर जानलेवा हमले के दो और आरोपी गिरफ्तार

December 17, 2025

करणसिंह उचियारड़ा ने दिल्ली में सचिन पायलट से की मुलाकात

December 17, 2025

आशापूर्णा बिल्डकॉन लिमिटेड को मिला रियल एस्टेट क्षेत्र का प्रतिष्ठित सम्मान

December 17, 2025

विकास रथों के माध्यम से सरकार की उपलब्धियों का जनजन तक संदेश

December 17, 2025

राष्ट्रीय कर्मयोगी कार्यक्रम के अंतर्गत एक दिवसीय प्रशिक्षण

December 17, 2025

पटरी पार करने के प्रति यात्रियों व आमजन को किया जागरूक

December 16, 2025

मंगलवार को जारी प्रारूप मतदाता सूची में 2043521 मतदाताओं का नाम सम्मिलित

December 16, 2025

सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर जिले में चला व्यापक स्वच्छता अभियान

December 16, 2025

राज्य सरकार की दूसरी वर्षगांठ पर विकास प्रदर्शनी शुरू

December 16, 2025