Doordrishti News Logo

घर से मंदिर के लिए निकली वृद्धा के गले से चेन झपटी

जोधपुर,शहर के कुड़ी भगतासनी पुलिस थाना क्षेत्र में जनता कॉलोनी में रहने वाली एक वृद्धा अपने घर से मंदिर जाने के लिए निकली। कुछ कदम चलने पर एक बाइक सवार पीछे से आया और गले पर झपटा मार कर सोने की चेन को तोडक़र ले गया। वह गाड़ी नंबर भी नहीं देख पाई। कुड़ी पुलिस ने वृद्धा की रिपोर्ट पर लूट का मामला दर्ज किया है

कुड़ी पुलिस थाने के एसआई विश्राम मीणा ने बताया कि जनता कॉलोनी की रहने वाली 65 साल की नैनी देवी पत्नी मुल्तान प्रजापत ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि वह घर से मंदिर जाने के लिए निकली थी। कुछ कदम चली कि पीछे से एक बाइक पर बदमाश आया और गले पर झपटा मारकर उनके गले से डेढ़ तोला वजनी चेन तोडक़र ले गया। वह चिल्लाई भी मगर बदमाश भागने में सफल हो गया। वृद्धावस्था के चलते वे गाड़ी के नंबर नहीं देख पाई और ना ही हुलिया बता पाई। पुलिस अब आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों से बदमाश का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026

शेयर बाजार में निवेश के नाम पर दो युवकों से 17 लाख की ठगी

March 4, 2026

महिला ने फंदा लगाकर की खुदकुशी: आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित का आरोप

March 4, 2026

शहर में सक्रिय लुटेरों ने पर्स और चेन लूटी: एक में आरोपी शांतिभंग में पकड़ा

March 4, 2026

वृद्ध ने फंदा लगाकर दी जान

March 4, 2026

चेनपुरा बावड़ी गेर में भिड़े दो गुटों के युवक: एक का सिर फटा केस दर्ज

March 4, 2026