Doordrishti News Logo

जैसलमेर से साथ लाए गए परिचित की कार को जोधपुर में लूटा

  • तीन लोगों की तलाश
  • पाली रोड पर दिया वारदात को अंजाम
  • चाबी छीनकर कार ले गए

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जैसलमेर से साथ लाए गए परिचित की कार को जोधपुर में लूटा। जैसलमेर से अपने परिचित के साथ आए कार चालक को जोधपुर आकर लूट लिया गया। परिचित ने चालक को वाट्सएप कॉल कर जोधपुर चलने को कहा फिर यहां आकर पाली रोड पर कार की चाबी छीन कर गाड़ी लेकर चंपत हो गया। पुलिस ने एक व्यक्ति को नामजद कर तीन लोगों की तलाश आरंभ की है। फिलहाल कार और बदमाशों का पता नहीं लगा है। उनकी तलाश जारी है।

विवेक विहार पुलिस ने बताया कि जैसलमेर जिले के फलसूंड तहसील के मदुरासर भूरजगढ़ निवासी मिश्री खां पुत्र निजाम खां ने यह रिपोर्ट दी है। इसमें बताया कि 31 मार्च को उसके गांव के ही रहने वाले गुलाब सिंह का वाट्सएप कॉल आया,जिसमें उसने जोधपुर जाने के लिए गाड़ी की व्यवस्था करने को कहा। इस पर उसने अपने रिश्तेदार से स्कॉर्पियो गाड़ी लेकर दोपहर करीब 12.30 बजे गुलाब सिंह के साथ जोधपुर के लिए रवाना हुआ। रास्ते में चाबा गांव में डीजल भरवाने के बाद दोनों जोधपुर पहुंचे।

राज्यस्तरीय ए श्रेणी नाकाबंदी में पकड़ा गया हिस्ट्रीशीटर

यहां जोधपुर पहुंचने पर गुलाब सिंह ने चानणा भाकर में अपने दोस्तों के कमरे में जाने की बात कही। वहां से उसने अपने दो साथियों को भी गाड़ी में बैठा लिया, जिन्हें वह नहीं जानता था। इसके बाद उन्होंने पाली रोड स्थित विवेक विहार तक छोडऩे की बात कही और रास्ते में गुलाब सिंह खुद गाड़ी चलाने लगा। शाम करीब 5.30 बजे पाली हाईवे स्थित डी-मार्ट के पास गाड़ी रोककर सभी नीचे उतर गए। तब गुलाब सिंह ने जबरदस्ती गाड़ी की चाबी छीन ली और अपने साथियों के साथ स्कॉर्पियो लेकर फरार हो गया।

गाड़ी में उसके पैन कार्ड,आधार कार्ड,बैंक पासबुक व इलाज संबंधी जरूरी दस्तावेज भी रखे हुए थे। बाद में पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। विवेक विहार पुलिस ने बताया कि फिलहाल बदमाशों और गाड़ी का सुराग हाथ नहीं लगा है। तलाश जारी है।

Related posts:

मंडोर मंडी में बड़ी कार्रवाई13,244 किलो घी और खाद्य पदार्थ सीज

April 3, 2026

गत वित्तीय वर्ष में जोधपुर मंडल ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं-डीआरएम त्...

April 3, 2026

एटीएम कार्ड में प्रदत्त बीमा में दुर्घटना से मौत पर बैंक द्वारा राशि अदा करना होगा

April 3, 2026

आधा दर्जन जगहों से बाइक चोरी

April 3, 2026

घर में घुसकर नाबालिग को दिखाया चाकू,दुष्कर्म का केस दर्ज

April 3, 2026

ऑन लाइन गेमिंग के शौकीन ट्रेनी अधिवक्ता से 6 लाख का फ्रॉड

April 3, 2026

हैडकांस्टेबल व मोहनगढ़ पंचायत समिति का एलडीसी अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार

April 3, 2026

मादक पदार्थ तस्करी में वांटेड 25 हजार इनामी अपराधी गिरफ्तार

April 3, 2026

प्राध्यापक भर्ती परीक्षा 2022 में बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर

April 3, 2026