मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में बजट ने विकास का स्पष्ट रोडमैप दिया-पालीवाल

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में बजट ने विकास का स्पष्ट रोडमैप दिया- पालीवाल। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पालीवाल ने कहा कि मुख्यमन्त्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य की भाजपा सरकार की वित्तमन्त्री दिया कुमारी द्वारा जारी यह बजट राजस्थान के बुनियादी ढांचें को मजबूत करने वाला समग्र समावेशी बजट है, जिसमें शिक्षा,चिकित्सा,युवा शक्ति विकास,महिला सशक्तिकरण,सड़क व परिवहन विकास को ध्यान में रख विकास का मार्ग प्रशस्त किया है।

उन्होंने कहा कि ⁠स्कूल ऑन ह्वील, स्मार्ट लर्निंग ईको सिस्टम को बढ़ावा देने के लिए 1000 ।प्लैब की घोषणा,ज्योतिष की शिक्षा व स्ट्रेस रिलीज के लिए जिला मुख्यालयों में सेंटर की स्थापना आदि कार्यों से राज्य बुनियादी रूप से मजबूत होगा। जोधपुर जयपुर में स्पेस गैलरी,पूर्व सैनिकों, वीरांगनाओं और विधवाओं के लिए जोधपुर में मेजर शैतान सिंह प्रशिक्षण केंद्र एवं इंटीग्रेटेड सैनिक काम्प्लेक्स की घोषणा से शहर में विकास को नई दिशा मिलेगी।

ऐतिहासिक बजट से विकसित राजस्थान की ओर बड़ा कदम-डॉ खीची
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डॉ करणी सिंह खीची ने राजस्थान सरकार द्वारा प्रस्तुत वर्ष 2026-27 के बजट को वित्तीय अनुशासन, सुशासन और दीर्घकालिक विकास का संतुलित एवं दूरदर्शी मॉडल बताया। उन्होंने कहा कि यह बजट कल्याणकारी योजनाओं और पूंजीगत निवेश के बीच सशक्त संतुलन स्थापित करता है तथा विकसित राजस्थान के संकल्प को मजबूती प्रदान करता है।

डॉ खीची ने कहा कि 21.52 लाख करोड़ रुपये का यह बजट अब तक का राज्य का सबसे बड़ा बजट है, जो सरकार की विकास के प्रति गंभीर प्रतिबद्धता को दर्शाता है। बजट में कर्मचारियों, पेंशनर्स और किसानों के हित में की गई जनहितैषी घोषणाएँ सरकार की संवेदनशील और जनमुखी सोच का प्रमाण हैं। किसानों के लिए सिंचाई, कृषि अवसंरचना और सहायता योजनाएँ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाएँगी।

उन्होंने कहा कि 6500 गांवों को हर घर जल योजना से जोड़ने की घोषणा जल सुरक्षा की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में जीवन स्तर में सुधार होगा और महिलाओं को विशेष रूप से राहत मिलेगी। शिक्षा और युवाओं के भविष्य को ध्यान में रखते हुए भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए राजस्थान टेस्टिंग एजेंसी के गठन की घोषणा स्वागतयोग्य है, जिससे योग्य युवाओं का विश्वास व्यवस्था पर मजबूत होगा।

विकसित राजस्थान के संकल्प को सिद्ध करने की दिशा में एक ठोस कदम-जोशी

उन्होंने कहा कि बजट में पर्यटन, कला एवं संस्कृति और प्रदेश की ऐतिहासिक धरोहरों को बढ़ावा देने के प्रावधान राजस्थान की पहचान और अर्थव्यवस्था दोनों को मजबूती देंगे। पर्यटन के विस्तार से रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और स्थानीय अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी।

उन्होंने कहा कि यह बजट केवल वर्तमान आवश्यकताओं तक सीमित नहीं है, बल्कि आने वाले दशकों की चुनौतियों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया विकास का रोडमैप है। समग्र विकास, पारदर्शिता और विश्वास पर आधारित यह बजट राजस्थान को देश के अग्रणी राज्यों की श्रेणी में स्थापित करने की दिशा में निर्णायक कदम है।

संगठन की ताकत और युवा भविष्य को दिशा देने वाला बजट- बोराणा
नागौर भाजपा संगठन प्रभारी राजेन्द्र बोराणा ने राजस्थान सरकार द्वारा प्रस्तुत वर्ष 2026-27 के बजट को संगठनात्मक दृष्टि से मजबूत,युवाओं के भविष्य को दिशा देने वाला और प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने वाला बजट बताया। उन्होंने कहा कि यह बजट केवल योजनाओं की घोषणा नहीं, बल्कि विकास को जन-जन तक पहुँचाने की स्पष्ट रणनीति है।

बोराणा ने कहा कि युवाओं के लिए रोजगार,कौशल विकास और भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने जैसे निर्णय सरकार की नीयत और नीति दोनों को स्पष्ट करते हैं। राजस्थान टेस्टिंग एजेंसी का गठन योग्य युवाओं के साथ न्याय सुनिश्चित करेगा और लंबे समय से चली आ रही अव्यवस्थाओं पर निर्णायक रोक लगाएगा।

उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत ढांचे, पेयजल, सड़क और बिजली से जुड़े प्रावधान संगठनात्मक स्तर पर कार्यकर्ताओं के माध्यम से आमजन तक राहत पहुँचाने वाले हैं। हर घर जल योजना के विस्तार से हजारों गांवों को जोड़ने का निर्णय ग्रामीण राजस्थान के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण में मील का पत्थर सिद्ध होगा।

राजेन्द्र बोराणा ने कहा कि किसानों के हित में किए गए प्रावधानों से कृषि आधारित अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। महिलाओं के लिए स्वावलंबन और सामाजिक सुरक्षा से जुड़े निर्णय समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने वाले हैं। यह बजट अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास पहुँचाने की सोच को दर्शाता है।

उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन की जिम्मेदारी है कि बजट की प्रत्येक योजना का लाभ आम नागरिक तक पहुँचे। संगठन कार्यकर्ता सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को घर-घर तक ले जाकर जनता का विश्वास और अधिक मजबूत करेंगे। यह बजट विकसित राजस्थान के संकल्प को संगठनात्मक शक्ति के साथ आगे बढ़ाने वाला दस्तावेज है।

विकसित राजस्थान के संकल्प को मजबूती देता ऐतिहासिक बजट- धाणदिया
भाजपा संभाग मीडिया प्रभारी जगदीश धाणदिया ने राजस्थान सरकार द्वारा प्रस्तुत वर्ष 2026-27 के बजट को विकसित राजस्थान के संकल्प को मजबूती देने वाला दूरदर्शी,संतुलित और जनकल्याण कारी बजट बताया। उन्होंने कहा कि यह बजट आमजन के विश्वास, पारदर्शी प्रशासन और दीर्घकालिक विकास की स्पष्ट दिशा को दर्शाता है।

धाणदिया ने कहा कि 21.52 लाख करोड़ रुपये का यह अब तक का सबसे बड़ा बजट है, जो प्रदेश की आर्थिक क्षमता को मजबूत करने और आधारभूत ढांचे के विस्तार के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। बजट में सड़क,पेयजल, ऊर्जा, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में किए गए प्रावधान राजस्थान के हर वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने वाले हैं।

उन्होंने कहा कर्मचारियों, पेंशनर्स और किसानों के हित में की गई घोषणाएँ सरकार की जनसंवेदन शीलता का प्रमाण हैं। किसानों के लिए सिंचाई, कृषि अवसंरचना और सहायता योजनाओं से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी, वहीं सामाजिक सुरक्षा से जुड़े निर्णय आमजन को स्थायित्व और भरोसा प्रदान करेंगे।

जगदीश धाणदिया ने कहा कि 6500 गांवों को हर घर जल योजना से जोड़ने की घोषणा ऐतिहासिक और क्रांतिकारी कदम है, जिससे जल संकट का स्थायी समाधान होगा और ग्रामीण जीवन स्तर में गुणात्मक सुधार आएगा। युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने की दिशा में भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने हेतु राजस्थान टेस्टिंग एजेंसी के गठन का निर्णय स्वागतयोग्य है, जिससे युवाओं का विश्वास शासन व्यवस्था पर और सुदृढ़ होगा।

उन्होंने कहा कि बजट में पर्यटन, कला,संस्कृति और ऐतिहासिक धरोहरों को बढ़ावा देने के प्रावधान राजस्थान की पहचान को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई ऊँचाइयों तक ले जाएंगे। इससे रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और स्थानीय अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी।

संभाग मीडिया प्रभारी ने कहा कि यह बजट केवल आज की जरूरतों तक सीमित नहीं है,बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए समृद्ध, आत्मनिर्भर और विकसित राजस्थान की मजबूत नींव रखता है।

शिक्षा और कौशल विकास पर केंद्रित बजट- पुरोहित
शिक्षा और कौशल विकास पर केंद्रित राजस्थान बजट 2026-27 डबल इंजन सरकार के आत्मनिर्भर एवं विकसित राजस्थान के संकल्प का सशक्त प्रतिबिंब है। इस बजट के माध्यम से प्रदेश के युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा,आधुनिक तकनीकी प्रशिक्षण एवं रोजगारोन्मुखी कौशल से जोड़ने की दिशा में ठोस कदम उठाए गए हैं।

सरकार का यह विजन युवाओं को केवल नौकरी तलाशने वाला नहीं, बल्कि रोजगार सृजन करने वाला सक्षम नागरिक बनाने की सोच पर आधारित है। डिजिटल शिक्षा, तकनीकी संस्थानों का विस्तार, स्टार्टअप को प्रोत्साहन, आईटी और स्किल डेवलपमेंट सेंटरों की स्थापना जैसे प्रावधान प्रदेश को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में सहायक सिद्ध होंगे।

इसके साथ ही ग्रामीण एवं पिछड़े क्षेत्रों में शिक्षा सुविधाओं को मजबूत करने, बालिकाओं की शिक्षा को बढ़ावा देने तथा उच्च शिक्षा में नवाचार को प्रोत्साहित करने के प्रयास भी इस बजट की विशेषता हैं। इससे समाज के हर वर्ग को समान अवसर प्राप्त होंगे।

यह बजट युवाओं के आत्मविश्वास को बढ़ाकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने, उनकी प्रतिभा को निखारने तथा प्रदेश के उज्ज्वल और समृद्ध भविष्य की मजबूत नींव रखने वाला साबित होगा। निश्चित रूप से, यह बजट राजस्थान को विकसित राज्यों की श्रेणी में अग्रणी बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है।

शहरी विकास,ऊर्जा,जल प्रबंधन और रोजगार को गति देने वाला बजट-CA अमिता बिस्सा
राजस्थान बजट 2026‑27 में राज्य सरकार ने बुनियादी ढाँचे, शहरी विकास,ऊर्जा,जल प्रबंधन और रोजगार को गति देने वाली कई अहम घोषणाएँ की हैं। सड़कों के निर्माण‑सुधार के लिए बड़े पैमाने पर बजट आवंटन,ब्लैक स्पॉट सुधार, मिसिंग लिंक रोड, ROB‑ RUB, लॉजिस्टिक पार्क और वे‑साइड एमेनिटीज जैसी परियोजनाएँ शामिल हैं। जयपुर, अजमेर और भरतपुर में बाढ़ सुरक्षा व ड्रेनेज कार्यों के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं। ऊर्जा क्षेत्र में नए जीएसएस, AI‑सक्षम ग्रिड और रियल‑टाइम मॉनिटरिंग की घोषणा की गई है। शिक्षा व कौशल विकास के लिए सेंटर फॉर एक्सीलेंस, ऑनलाइन टेस्ट सेंटर और नई राज्य परीक्षा एजेंसी की स्थापना होगी।

रोजगार मोर्चे पर तकनीकी संविदा भर्ती, अतिरिक्त पदों की स्वीकृति और युवा स्वरोजगार योजना के तहत ब्याज अनुदान जैसी पहलें युवाओं को नए अवसर देंगी। साथ ही 28 लाख परिवारों के लिए आवास, 4 लाख नई स्ट्रीट लाइटें और ‘राज सवेरा’ नशा मुक्ति अभियान भी बजट की प्रमुख घोषणाओं में शामिल हैं।