Doordrishti News Logo

लापता युवक का शव घर के ही टांके में मिला

जोधपुर,लापता युवक का शव घर के ही टांके में मिला। शहर के चौपासनी हाउसिंग बोर्ड स्थित सेक्टर 21 में शनिवार की रात को एक युवक अपने घर से लापता हो गया। इस बारे मेें उसके भाई ने गुमशुदगी दर्ज करवायी। युवक की तलाश की गई मगर वह नहीं मिला। आज दोपहर में घर के ही पानी के टांके में दुर्गंध आने की जानकारी में ढक्कन खोलकर चेक किया तो पता लगा कि युवक का शव पड़ा है। इस पर बाद में चौहाबो पुलिस को सूचना दी गई।

यह भी पढ़ें – नौकरानी ने सोने की चूड़ी चुराई,फिर बोली वह तो मुच गई

थानाधिकारी नितिन दवे ने बताया कि सेक्टर 21 में रहने वाला नरेश सिंधी पुत्र मनोहर सिंधी शनिवार की रात 3-4 बजे अपने घर से निकल गया था। परिवार ने काफी तलाश की मगर वह नहीं मिला। इस पर परिजन की तरफ से रविवार को उसकी गुम शुदगी दर्ज करवायी गई।थानाधिकारी दवे ने बताया कि आज दोपहर में पता लगा कि घर में बने पानी केे टांके में दुर्गंध आ रही है तब ढक्कन उठाकर चेक करने पर पता लगा कि नरेश का शव पानी में पड़ा है। इस पर पुलिस वहां पहुूंची और शव को बाहर निकला कर अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया गया। मृतक सरदारपुरा में एक कपड़े की दुकान पर काम करता था और अविवाहित था। परिजन ने कोई शक सुबह फिलहाल जाहिर नहीं की है।

Related posts:

होली पर युवकों ने मचाया उत्पात, गाड़ियां तोड़ी

March 4, 2026

परीक्षा देकर दोस्तों के साथ होली खेलने गया छात्र पदमसागर में डूबा

March 4, 2026

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026