Doordrishti News Logo

मोगड़ा तालाब में मिला युवक का शव,पहचान के प्रयास

जोधपुर,(डीडी न्यूज) मोगड़ा तालाब में मिला युवक का शव, पहचान के प्रयास। शहर के निकट मोगड़ा गांव में आज दोपहर में एक युवक का शव मिला। शव दो दिन पुराना प्रतीत होने के साथ उसकी पहचान नहीं हो पाई है।

इसे भी पढ़िए – चालान काटने का डर बताकर सुनार पौने तीन किलो चांदी के आभूषण लेकर चंपत

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। आस पास के ग्रामीणों की मदद से शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे है। शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। विवेक विहार पुलिस ने बताया कि दोपहर में सूचना मिली कि मोगड़ा गांव के तालाब मे एक व्यक्ति का शव पानी में नजर आ रहा है। इस पर पुलिस वहां पहुंची और गोताखोरों को बुलाया गया।

पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को पानी से बाहर निकलवाया। पानी में काई जमी होने से शव को बाहर निकालने मेें कुछ मशक्कत करनी पड़ी थी। शव की सूचना पर आस पास के ग्रामीण भी वहां एकत्र हो गए। लोगों से मृतक के बारे में पहचान के प्रयास किए जा रहे है। दोपहर तक शव की पहचान नहीं हो पाई थी। पुलिस ने आरंभिक पड़ताल में बताया कि शव दो दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। पानी में पड़ा रहने से शव पूरी तरह अकड़ गया है।

Related posts:

नशीली दवाइयों की अवैध बिक्री के खिलाफ सघन अभियान

July 16, 2026

महिला सुरक्षा संकल्प कार्यक्रम में कानूनी अधिकारों की दी जानकारी

July 16, 2026

कार सवार युवकों से मारपीट के आरोपी कोर्ट में पेश

July 16, 2026

सीसीटीवी की मदद से मिनटों में मिला जेवर नकदी व दस्तावेजों से भरा बैग

July 16, 2026

अभय कमांड सेंटर की सतर्क निगरानी से डीपी चोरी का प्रयास विफल

July 16, 2026

एक ही भूखंड दो लोगों को बेचने का आरोप कोर्ट से मिले इस्तगासे पर केस दर्ज

July 16, 2026

हर्षोल्लास से मनाया ज्ञानोदय स्कूल का स्थापना दिवस

July 16, 2026

प्रो.गोविंद गुप्ता ने आयुर्वेद विवि कुलसचिव का कार्यभार ग्रहण किया

July 16, 2026

राजकीय नर्सिंग कॉलेज में अंगदान महादान पर हुई प्रतियोगिता

July 16, 2026