घर से निकली महिला का शव पदमसर तालाब में मिला
- पति से कहासुनी की आशंका
- पति ने दर्ज करवाई गुमशुदगी
- एक घंटे बाद मिली सूचना पानी में गिरी
जोधपुर,घर से निकली महिला का शव पदमसर तालाब में मिला।शहर के अंदरूनी क्षेत्र नवचौकिया में रहने वाली एक महिला का शव पदमसर तालाब में मिला। वह अपने घर से निकली थी। आशंका है कि पति से कहासुनी के बाद वह पदमसर में गिर गई। सूचना पर खांडाफलसा पुलिस मौके पर पहुंची। किसी के चप्पल पड़े होने की सूचना पर पदमसर पहुंची खांडा फलसा पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शनिवार की देर रात तक सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन महिला नहीं मिली। रविवार सुबह 7.30 बजे गोताखोरों की मदद से महिला को बाहर निकाला। इसके बाद एमजीएच अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने मृत बता दिया।
यह भी पढ़ें – संसदीय कार्य,विधि एवं न्याय मंत्री ने की जनसुनवाई
पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव ससुराल पक्ष को सौंपा। इधर,मृतका की मां ने पति के खिलाफ उसकी बेटी को प्रताड़ित करने का मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। खांडा फलसा थाने की एसआई देऊ ने बताया कि नव चौकिया निवासी गोपाल सोनी 10.45 बजे खांडा फलसा थाने आया। जिसने अपनी पत्नी की गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज करवाई। इसमें बताया कि वह बिना बताए घर से कहीं चली गई है। इसके बाद रात 11.50 बजे खांडा फलसा थाना पुलिस को सूचना मिली कि पदमसर के किनारे किसी महिला के चप्पल पड़े हैं। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने देखा तो महिला की चप्पल पड़ी थी। इस पर पुलिस ने पति गोपाल सोनी को बुलाया। पदमसर आकर पति ने चप्पलों की पहचान अपनी पत्नी चंद्रकांता सोनी (30) के रूप में हुई।
इसके बाद पुलिस ने गोताखोरों को बुलाकर सर्च ऑपरेशन चलाया। लेकिन अंधेरा होने की वजह से महिला नहीं मिली। सुबह 7.30 गोताखोरों ने महिला को बाहर निकाला। जिसे एमजीएच अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत बता दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव ससुराल पक्ष को सौंप दिया।
पीहर पक्ष ने कराया आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित का मामला दर्ज
मृतका की मां सूरसागर स्थित सोनारों का मोहल्ला निवासी कमला देवी ने दामाद गोपाल सोनी के खिलाफ खांडा फलसा थाने में रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसके दामाद ने बेटी को आत्महत्या के लिए उकसाया। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।