Doordrishti News Logo

जोधपुर, ओसियां तहसील के बैठवासियां गांव में समदड़ी स्कूल के समीप मंगलवार को तालाब में डूबने से दो मासूम चचेरी बहनों की मौत हो गई थी। देर रात तक एसडीआरएफ के गोताखोर की मदद से दूसरा शव भी बाहर निकलवा लिया गया। ओसियां पुलिस ने आज सुबह शवों का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजन को सौंप दिया। मुख्यमंत्री सहायता कोष से परिवार को आर्थिक सहायता के लिए आश्वासन प्रशासनिक अधिकारी द्वारा दिया गया है।

ओसियां पुलिस थानाधिकारी बाबूराम ने बताया कि बैठवासियां गांव की रहने वाली 13 साल की हसीना पुत्री तेजाराम नट एवं दस साल की मोनिका पुत्री बचना मंगलवार को बकरियां चराने के लिए गांव की समदड़ी स्कूल के पास में गई थी। तब पास में तालाब पर एक नहाने के लिए गई और वह डूबने लगी। इस पर दूसरी ने उसे बचाने का प्रयास किया। तब वह भी डूब गई। पानी में डूबने से दोनों बच्चियों की मौत हो गई। देर रात तक दोनों के शव बाहर निकलवा लिए गए। परिजन की रिपोर्ट पर आज मर्ग की कार्रवाई करवाने के साथ शवों का पोस्टमार्टम करवाया गया।

ये भी पढें – पानी चुराकर बेचने वाला गिरोह सक्रिय, दो टैंकर जब्त कर पुलिस को सुपुर्द

दूरदृष्टिन्यूज़ कि एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

 

Related posts:

महावीरपुरम में धूमधाम से मनाया हनुमान जन्मोत्सव

April 3, 2026

मंडोर मंडी में बड़ी कार्रवाई13,244 किलो घी और खाद्य पदार्थ सीज

April 3, 2026

गत वित्तीय वर्ष में जोधपुर मंडल ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं-डीआरएम त्...

April 3, 2026

एटीएम कार्ड में प्रदत्त बीमा में दुर्घटना से मौत पर बैंक द्वारा राशि अदा करना होगा

April 3, 2026

आधा दर्जन जगहों से बाइक चोरी

April 3, 2026

घर में घुसकर नाबालिग को दिखाया चाकू,दुष्कर्म का केस दर्ज

April 3, 2026

ऑन लाइन गेमिंग के शौकीन ट्रेनी अधिवक्ता से 6 लाख का फ्रॉड

April 3, 2026

हैडकांस्टेबल व मोहनगढ़ पंचायत समिति का एलडीसी अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार

April 3, 2026

मादक पदार्थ तस्करी में वांटेड 25 हजार इनामी अपराधी गिरफ्तार

April 3, 2026