वीर बाल दिवस पर भाजपा ने की श्रद्धांजलि अर्पित
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),वीर बाल दिवस पर भाजपा ने की श्रद्धांजलि अर्पित। गुरु गोविंद सिंह के वीर सपूत साहिबजादा बाबा जोरावर सिंह एवं बाबा फतेह सिंह के शहादत दिवस को समर्पित वीर बाल दिवस को मोमबत्ती और दीपक जला कर व पुष्पांजलि कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
राजपूत विकास समिति ने किया 42 प्रतिभाओं सम्मान
जोधपुर शहर जिला भारतीय जनता पार्टी के महामन्त्री एवं कार्यक्रम संयोजक प्रतिपाल सिंह वालेचा ने बताया कि 28 दिसम्बर को सांय 6 बजे अशोक उद्यान में भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र पालीवाल की अध्यक्षता में वीर बाल दिवस का आयोजन किया गया,जिसमें शहादत देने वाले वीर सपूत साहिबजादा जोरावर सिंह एवं बाबा फ़तेह सिंह के शहादत दिवस पर पुष्पांजलि व मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
कार्यक्रम में विशेष रूप से जिला महामंत्री गौरव जैन,जिला मंत्री बरखा हंस,पदम सिंह,मंडल अध्यक्ष हेमंत जयनानी,रणजीत ज्यानी,पार्षद दीपक माथुर,पार्षद महेश परिहार,आशुतोष बोड़ा,रुद्र भाटी,अमर दीप सिंह गुलाटी,जैनेंद्र सिंह,सतपाल सिंह,हरजीत सिंह,रवि बग्गा आदि उपस्थित थे।
