Doordrishti News Logo

बस के बराबर चल रही थी बाइक, चपेट में आने से मौसी भांजे की दर्दनाक मौत

जोधपुर, शहर के निकटवर्ती जोधपुर- बाड़मेर राजमार्ग पर जोधपुर से सांचोर के बीच चलने वाली एक निजी बस की टक्कर से मौसी भांजे की दर्दनाक मौत हो गई। प्रथम दृष्टया बताया गया कि बाइक निजी बस के बराबर चल रही थी। ऐसे में साइड की टक्कर लगने से दोनों बस के नीचे आ गए और दर्दनाक मौत हो गई। यह लोग अपने गांव की तरफ जा रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई करते बस को जब्त कर लिया। मामला अलसुबह होने से ज्यादा यातायात का दबाव नहीं था। पुलिस ने शवों को कार्रवाई के लिए एमडीएम अस्पताल की मोर्चरी पर भिजवाया है। जहां अग्रिम कार्रवाई जारी है।

बोरानाडा थानाधिकारी किशनलाल ने बताया कि खुडाला झंवर की रहने वाली 45 साल की फूली देवी पत्नी उमाराम और उसका भांजा पहिहारों की ढाणी झंवर निवासी 20 साल का रणछोडऱाम पुत्र वैनाराम बाइक पर सुबह जोधपुर से गांव की तरफ जा रहे थे। अलसुबह पांच छह बजे के बीच में जोधपुर बाड़मेर राजमार्ग पर एक निजी बस की साइड टक्कर लगने से दोनों उसमें फंस गए। जिससे उनकी मौत हो गई।

थानाधिकारी किशनलाल ने बताया कि प्रथम दृष्टया पता लगा कि बाइक बस के बराबर चल रही थी। ऐसे में बस चालक ने गाड़ी को कुछ घुमाव दिया और बाइक को टक्कर लग गई। दुर्घटना के बाद लोगों की भीड़ भी एकत्र हुई। सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। शवों को बाद में कार्रवाई के लिए एमडीएम अस्पताल की मोर्चरी पर भिजवाया गया। बस को जब्त कर लिया गया है। बस जोधपुर सांचोर के बीच चलती है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews 

Related posts:

महावीरपुरम में धूमधाम से मनाया हनुमान जन्मोत्सव

April 3, 2026

मंडोर मंडी में बड़ी कार्रवाई13,244 किलो घी और खाद्य पदार्थ सीज

April 3, 2026

गत वित्तीय वर्ष में जोधपुर मंडल ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं-डीआरएम त्...

April 3, 2026

एटीएम कार्ड में प्रदत्त बीमा में दुर्घटना से मौत पर बैंक द्वारा राशि अदा करना होगा

April 3, 2026

आधा दर्जन जगहों से बाइक चोरी

April 3, 2026

घर में घुसकर नाबालिग को दिखाया चाकू,दुष्कर्म का केस दर्ज

April 3, 2026

ऑन लाइन गेमिंग के शौकीन ट्रेनी अधिवक्ता से 6 लाख का फ्रॉड

April 3, 2026

हैडकांस्टेबल व मोहनगढ़ पंचायत समिति का एलडीसी अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार

April 3, 2026

मादक पदार्थ तस्करी में वांटेड 25 हजार इनामी अपराधी गिरफ्तार

April 3, 2026