Doordrishti News Logo

दुर्घटना में घायल व्यक्ति की बाइक भी चुराई

सक्रिय वाहन चोरों ने शहर में आठ स्थानों से बाइक और मोपेड चुराई

जोधपुर,शहर मेें पिछले 24 घंटों में बाइक और मोपेड चोरी के आठ प्रकरण दर्ज हुए हैं। जिसमें एक दुर्घटना में घायल व्यक्ति की बाइक को भी चोर ले गए। संबंधित थानों में गाडिय़ां चोरी के प्रकरण दर्ज हुए हैं।
मंडोर पुलिस ने बताया कि नया बास बालसमंद निवासी सवाई सिंह पुत्र चतुरसिंह की तरफ से रिपोर्ट दी गई कि उसकी बाइक अमृतलाल स्टेडियम के बाहर खड़ी थी। जिसे अज्ञात व्यक्ति चुरा ले गया। इसी तरह माता का थान पुलिस ने बताया कि न्यू जाटावास मदेरणा कॉलोनी निवासी सौदागर सिंह पुत्र गुरवचन सिंह की बाइक घर के बाहर से चोरी हो गई।

इधर रातानाडा पुलिस में मूलत: डेरिया नागौर हाल पीडब्ल्यूडी कॉलोनी निवासी मंगनीराम पुत्र दुर्गाराम जाट ने रिपोर्ट दी कि अज्ञात चोर घर के बाहर से उसकी एक्टिवा मोपेड को चुरा ले गया। जबकि उदममंदिर पुलिस के अनुसार डोगियावास पलासनी निवासी हैदर अली पुत्र साबिर मोहम्मद की बाइक मिनर्वा सेंटर के बाहर से चोरी हो गई। प्रतापनगर पुलिस थाने में दल्ले खां चक्की पेट्रोल पंप के सामने किराए पर रहने वाले किशनसिंह पुत्र गणपत सिंह की बाइक घर के बाहर से चोरी हो गई। जबकि कमला नेहरू नगर प्रतापनगर ई सेक्टर निवासी सचिन पुत्र ओमप्रकाश माहेश्वरी की बाइक घर के निकट एक स्कूल के बाहर से चोरी हो गई।

राजीव गांधी नगर पुलिस ने बताया कि गांगाणा स्थित महादेव नगर निवासी पातो पुत्र पानियो भील ने रिपोर्ट दी कि उसका भतीजा बालसेर से जोधपुर की तरफ बाइक पर आ रहा था। तब केरू हाइवे पर गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त होने पर सडक़ किनारे खड़ी की थी। भतीजे को अस्पताल ले जाया गया था। तब इस बीच अज्ञात शख्स उसकी बाइक को चुरा ले गया। इधर देवनगर पुलिस ने बताया कि लंगों की मस्जिद बलदेव नगर निवासी सिकंदर पुत्र मोहम्मद सफी की स्कूटी घर के बाहर से चोरी हो गई।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: