Doordrishti News Logo

मकान की बालकनी भरभरा कर गिरी,कार-बाइक क्षतिग्रस्त

जोधपुर,मकान की बालकनी भरभरा कर गिरी,कार-बाइक क्षतिग्रस्त। शहर के चौपासनी हाउसिंग बोर्ड सेक्टर 11 में मंगलवार की रात एक मकान की बालकनी भरभरा कर गिर गई। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई मगर बालकनी के नीचे खड़ी एक कार और बाइक क्षतिग्रस्त हो गई।

यह भी पढ़ें – लोकदेवता बाबा रामदेव का मेला कल,जिला कलेक्टर ने किया उद्घाटन

पुलिस को इस बारे में रात तक जानकारी नहीं दी गई। हालांकि क्षेत्रीय पार्षद घटनास्थल पर पहुंचा और पीडि़त परिवार से जानकारी ली। शहर में मानूसनी बारिश का दौर जारी है और कई स्थानों पर बारिश के कहर से नुकसान भी पहुंच रहा है।

मंगलवार को शहर में हुई बारिश के बाद चौपासनी हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र सेक्टर 11 में एक मकान की बालकनी गिर गई। हादसे में जनहानि नहीं हुई मगर कार और बाइक को नुकसान पहुंचा। चौहाबो पुलिस ने मामले में किसी प्रकार की सूचना से इंकार किया। वार्ड 21 के पार्षद नरेंद्र वहां पहुंचे। रात तक बालकनी का मलबा हटाने का प्रयास पारिवारिक सदस्यों द्वारा किया जा रहा था।