Doordrishti News Logo

संत का ऑडियो वायरल कर दी धमकी, दस लाख की डिमांड

जोधपुर, जिले में एक संत के ऑडियो का सार्वजनिक कर रूपयों का दबाव बनाया जा रहा है। पीडि़त से दस लाख की डिमांड आरोपियों ने रखी है। पीडि़त महाराज की रिपोर्ट पर अब कुड़ी थाने में नामजद मामला दर्ज हुआ है।

कुड़ी पुलिस ने बताया कि मूलत: बाड़मेर हाल झालामंड इलाके में रहने वाले एक संत को बाड़मेर के कुछ युवकों द्वारा तंग और परेशान करना सामने आया है। युवकों ने संत के ऑडियो का सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जबकि पीडि़त का कहना है कि यह ऑडियो उनका नहीं है। ऑडियो में महिला के साथ वार्तालाप सामने आ रहा है। आरोपी ऑडियो के लिए अब दस लाख रूपयों का दबाव बना रहे हैं। कुड़ी पुलिस ने बताया कि पीडि़त महाराज की तरफ से बाड़मेर जिले के सेड़वा थानान्तर्गत छिछड़ासर निवासी रामकेन पुत्र जेठाराम विश्नोई, बान्दणिया निवासी दिनेश मांजू, मगने की ढाणी बाड़मेर निवासी राजेन्द्र पुत्र किस्तुराराम जाखड़ के खिलाफ दर्ज की गई है। इसमें अनुसंधान किया जा रहा है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: