Doordrishti News Logo

आरोपियों को फिर से किया कोर्ट में पेश,जेल भेजने के आदेश

भीतरी शहर में उत्पात का मामला

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),आरोपियों को फिर से किया कोर्ट में पेश,जेल भेजने के आदेश। शहर के अंदरूनी क्षेत्र लायकान मोहल्ला-किलीखाना रोड पर गणगौर उत्सव में घुड़ला लेकर जा रही महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार के आरोप में पुलिस ने 11 लोगों को शांतिभंग में पकड़ा था। जहां बाद में उनको जमानत पर रिहा किया गया। पुलिस ने दर्ज प्रकरण में नौ लोगों को गिरफ्तार किया। एक आरोपी के खिलाफ 15 केस सामने आए हैं,कुछ अन्य के खिलाफ भी एक-दो प्रकरण पहले से दर्ज हो रखे हैं। सदर कोतवाली पुलिस अभियुक्तों को सोमवार को फिर कोर्ट में पेश किया,जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

शहर के अंदरूनी क्षेत्र लायकान मोहल्ला- किलीखाना रोड पर 28 मार्च की रात को घुड़ला पूजन को जा रही महिलाओं से हुए अभद्र व्यवहार,पथराव एवं गाडिय़ों में तोडफ़ोड़ की घटना के बाद उपजे बवाल पर पुलिस ने 11 लोगों को शांतिभंग में पकड़ा था। जिन्हें बाद में कोर्ट से जमानत मिल गई थी।

पांच हजार का इनामी अभियुक्त गिरफ्तार

एसीपी केंद्रीय मंगलेश चुंडावत ने बताया कि एक महिला की तरफ से दर्ज कराए प्रकरण में फैजल उर्फ कालू,अमन खां, साहिद,अकरम खां,मो.अली,इमरान उर्फ अलाज, अब्दुल रज्जाक,इमरान उर्फ रानू एवं समीर को मुकदमें में गिरफ्तार किया। आरोपियों को सोमवार को फिर से कोर्ट में पेश किया गया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में भेजने के आदेश जारी किए गए।