Doordrishti News Logo

मेडिकल दुकान में ट्रामाडोल नशीली टेबलेट रखने का फरार वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

जोधपुर,मेडिकल दुकान में ट्रामाडोल नशीली टेबलेट रखने का फरार वांछित अभियुक्त गिरफ्तार कमिश्नरेट पुलिस ने वांछित अपराधियों की धरपकड़ की कड़ी में एक मेडिकल दुकान संचालक को गिरफ्तार किया है। जो मार्च माह से फरार था। उसकी दुकान से नशीली टेबलेट मिली थी,जिसके बाद से वह फरार था।

यह भी पढ़ें – उत्कृष्ट कार्य के लिए भाटी को ब्लॉक स्तरीय शिक्षक सम्मान

विवेक विहार थानाधिकारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि 20 मार्च को मोगडा गांव में गुरुकृपा मेडीकल एण्ड जनरल स्टोर पर ट्रामाडोल टेबलेटस व अन्य प्रतिबंधित दवाईयों का विक्रय के लिए भण्डारण किया हुआ होने से उक्त नशीली दवाईया जब्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया था। मेडिकल स्टोर का संचालक वांछित आरोपी महेन्द्र पटेल काफी लम्बे समय से फरार था।

मुखबिरी सूचना पर महेन्द्र पटेल पुत्र गोपाराम जाति पटेल निवासी निम्बली रोहट जिला पाली हाल निवासी बासनी सिलावटा बोरानाडा को दस्तयाब कर शान्ति भंग मे गिरफ्तार किया गया। जिसकी जमानत होने से पुलिस थाना विवेक विहार के एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण मे वाछिंत होने से एवं प्रकरण का अनुसंधान थानाधिकारी कुडी भगतासनी द्वारा किया जाने से उनको सुपुर्द किया गया। जिसको बाद अनुसंधान गिरफ्तार किया जायेगा। आरोपी को पकडऩे में हैडकांस्टेबल दौलाराम,कांस्टेबल जितेंद्रसिंह, रामकिशोर, महेंद्र चौधरी भी शामिल थे।

Related posts:

होली पर युवकों ने मचाया उत्पात, गाड़ियां तोड़ी

March 4, 2026

परीक्षा देकर दोस्तों के साथ होली खेलने गया छात्र पदमसागर में डूबा

March 4, 2026

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026