Doordrishti News Logo

घर से दस तोला सोने के आभूषण चोरी,नौकरानी पर संदेह

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),घर से दस तोला सोने के आभूषण चोरी, नौकरानी पर संदेह। शहर के कुड़ी भगतासनी पुलिस थाना क्षेत्र गंगा विहार में रहने वाली एक महिला ने घर से दस तोला सोने के जेवरात चोरी की रिपोर्ट दी। रिपोर्ट में महिला ने अपनी नौकरानी पर इसका संदेह जाहिर किया। घटना 25 जनवरी है। उसने दो दिन पहले गहने संभाले तब चोरी का पता लगा। फिलहाल कुड़ी पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

अलग अलग सड़क हादसों में दो की मौत

कुड़ी पुलिस ने बताया कि गंगा विहार स्थित आदर्श स्कूल के सामने रहने वाली मधु पत्नी महावीरचंद लुंकड़ की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि घरेलु कामकाज के लिए नौकरानी को रखा हुआ है। घर का सामान कहां रखा जाता है उसे मालूम है। 10 फरवरी को परिवादी मधु को जब गहनों की जरूरत हुई तब उसने वालड्रोव को संभाला तब उसमें गहने नहीं मिले।

उसने अपनी नौकरानी पर दस तोला जेवरात चुराने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दी है। घटना 25 जनवरी के आस पास होना बताया है। मामले में एएसआई सुरेंद्र सिंह की तरफ से तफ्तीश की जा रही है।