Doordrishti News Logo

थाईपूसम मेले पर 3 जोड़ी ट्रेनों का मेनमरूवतूर में अस्थाई ठहराव

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),थाईपूसम मेले पर 3 जोड़ी ट्रेनों का मेनमरूवतूर में अस्थाई ठहराव। इरूमुदि/थाईपूसम मेले के अवसर पर यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे द्वारा तीन जोड़ी रेलसेवाओं को मेनमरूवतूर स्टेशन पर अस्थाई ठहराव प्रदान किया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के अनुसार भगत की कोठी- तिरुच्चिराप्पल्लि-भगत की कोठी, बीकानेर-मदुरै-बीकानेर एवं जोधपुर- मन्नारगुडी-जोधपुर ट्रेनों को यह सुविधा दी जा रही है।

ट्रेन संख्या 20481 भगत की कोठी-तिरुच्चिराप्पल्लि 17 से 31 दिसंबर तक मेनमरूवतूर स्टेशन पर सुबह 11.04 बजे पहुंचेगी व 11.05 बजे रवाना होगी,जबकि ट्रेन संख्या 20482 तिरुच्चिराप्पल्लि- भगत की कोठी 20 से 31 दिसंबर तक सुबह 11.24 बजे आगमन व 11.25 बजे प्रस्थान करेगी।

सोमवार को दो जोड़ी ट्रेनें बदले मार्ग से चलेंगी

इसी प्रकार ट्रेन संख्या 22632 बीकानेर-मदुरै 14 से 31 दिसंबर तक सुबह 11.24 बजे तथा ट्रेन संख्या 22631 मदुरै-बीकानेर 18 से 31 दिसंबर तक शाम 5.49 बजे मेनमरूवतूर स्टेशन पर ठहराव करेगी।

ट्रेन संख्या 22673 जोधपुर- मन्नारगुडी 18 से 31 दिसंबर तक सुबह 11.04 बजे तथा ट्रेन संख्या 22674 मन्नारगुडी-बीकानेर 15 से 31 दिसंबर तक शाम 5.49 बजे मेनमरूवतूर स्टेशन पर रुकेगी।

Related posts: