सालासर सुपरफास्ट में अस्थाई अतिरिक्त कोच
यात्रियों को मिलेगी सुविधा
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),सालासर सुपरफास्ट में अस्थाई अतिरिक्त कोच।यात्रियों की बढ़ती भीड़ और ट्रेनों में लंबी प्रतीक्षा सूची को देखते हुए रेलवे ने जोधपुर-दिल्ली सराय रोहिल्ला-जोधपुर सालासर सुपर फास्ट एक्सप्रेस में एक एसी व एक जनरल कोच अस्थाई रूप से जोड़ने का निर्णय लिया गया है।
रानीखेत बदले मार्ग से आएगी मरुधर एक्सप्रेस रेगुलेट रहेगी
जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के अनुसार,ट्रेन संख्या 22421/22422 जोधपुर-दिल्ली सराय रोहिल्ला-जोधपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस में 6 अप्रेल को जोधपुर से तथा 7 अप्रेल को दिल्ली सराय रोहिल्ला से एक एसी थ्री टियर एवं एक जनरल कोच एक ट्रिप के लिए अस्थाई रूप से बढ़ाया जा रहा है। इससे प्रतीक्षा सूची वाले यात्रियों को कन्फर्म सीट मिलने में सुविधा होगी।
