Doordrishti News Logo

किशोरी ने फंदा लगाकर दी जान

जोधपुर,किशोरी ने फंदा लगाकर दी जान। शहर के पूर्वी पाल विस्तार शोभावतों की ढाणी में रहने वाली एक किशोरी ने अपने घर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। उसके आत्महत्या का कारण पता नहीं चला है। इस बारे में चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाने में मर्ग की रिपोर्ट पिता की तरफ से दी गई है। पुलिस ने शव को कार्रवाई कर परिजन के सुपुर्द किया।

यह भी पढ़ें – सभी आस्थाओं और विश्वासों का संगम स्थल है रामदेवरा-बिड़ला

चौपासनी हाऊसिंग बोर्ड पुलिस ने बताया कि मूलत: बिहार हाल पूर्वी पाल विस्तार योजना शोभावतों की ढाणी निवासी तेज बहादुर पुत्र राजनाथ चौधरी ने मर्ग में रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसकी 16 वर्षीय पुत्री प्रियंका ने घर में कपड़े का फंदा बनाकर पंखे के हुक में लटक कर अपनी जान दे दी। परिजन को पता लगने पर उसे फंदे से उतार कर अस्पताल लाया गया। मगर डॉक्टर ने उसे मृत बता दिया। शव को कार्रवाई के उपरांत परिजन के सुपुर्द किया गया।

Related posts: