खाखरे से दाल पकवान एवं चाट बनाना सिखाया
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),खाखरे से दाल पकवान एवं चाट बनाना सिखाया। जोधाणा सहेली संस्थान,एलायंस क्लब ऑफ जोधाणा तथा गीता प्रचार मंडल के संयुक्त तत्वाधान में शुक्रवार को गीता भवन में निःशुल्क कुकिंग क्लास संपन्न हुई।
मूट कोर्ट प्रतियोगिता में विधि संकाय का प्रभावशाली प्रदर्शन
कुकिंग एक्सपर्ट मन्जु जैसलमेरिया एवं रीना मीमानी ने आटा के खाखरे से दाल पकवान नई तरह से बनाने सिखाये। खाखरे,अंकुरित दालों के साथ पपड़ी चाट,तरह तरह के पानी के साथ पानी पतासे बनाना सिखाया। सभी को इसे बनाने की विधि एंव टेस्टी बनाने की टिप्स लिखाई।
इस अवसर पर प्रतिभागियों को रसोई के टिप्स भी बताये। मन्जु जैसलमेरिया ने बताया की ऊषा भंडारी,नीता दवे,इन्द्रा शर्मा,मन्जु मेवाडा,सुनिता राठौड़,मधु देवड़ा, संजु बोराणा,अन्नु शरमा,कल्पना, प्रेमलता मावर,वसुमती का सहयोग रहा।
