Doordrishti News Logo

केंद्रीय जलशक्ति मंत्री ने कश्मीर पर दिग्विजय सिंह के बयान को लेकर विपक्षी दल पर लगाए गंभीर आरोप

जोधपुर, केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने विपक्षी दल कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने अनुच्छेद 370 के पक्ष में जो कहा है, वही पाकिस्तान का इंटरनेशनल एजेंडा है। किसी कांग्रेसी ने पहली बार पाकिस्तान के पक्ष में नया नहीं कहा है। रिकॉर्ड उठाकर देख लीजिए, कांग्रेस भारत में पाकिस्तान का काम देखती है।

शनिवार को अपरान्ह दिल्ली से जोधपुर पहुंचे केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि दिग्गी राजा ने कहा है, कांग्रेस सत्ता में आई तो हम अनुच्छेद 370 पुनः लागू कर देंगे और कहा भी पाकिस्तानी पत्रकार से है। मतलब साफ है कि राहुल गांधी की तरफ से दिग्विजय सिंह पाकिस्तान को संदेश दे रहे हैं कि तुम हमारी मदद करो, हम तुम्हारी मदद करेंगे। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान से राहुल और कांग्रेस का पुराना याराना है।

दिग्विजय सिंह संदेशवाहक का काम कर रहे हैं। कांग्रेस का कश्मीर प्लान है पाकिस्तान की मदद से दहशतगर्दी फैलाना और उसकी आड़ में अनुच्छेद 370 को हटाने की मांग करना। इस तरह दोनों के काम सध जाएंगे। शेखावत ने कहा कि कांग्रेस की डेमोक्रेसी यही है। उसके लिए कश्मीर में आदर्श लोकतंत्र का मतलब है पाकिस्तान की दखल। बॉर्डर पार से आतंकवादियों की आवाजाही और पुलवामा जैसे हमले।

>>>दो प्रकरण में अंतरिम प्रतिकर 90 हजार रूपये दिए जाने का निर्णय

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026