स्वदेशी जागरण मंच चलाएगा अमरीकी ऑनलाइन कंपनियों के खिलाफ आंदोलन

जोधपुर(डीडीन्यूज),स्वदेशी जागरण मंच चलाएगा अमरीकी ऑनलाइन कंपनियों के खिलाफ आंदोलन।अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर लगाए गए टैरिफ के विरोध में स्वदेशी जागरण मंच अमेरिकी ऑनलाइन कंपनियों के खिलाफ जन आंदोलन चलाएगा। यह जन आंदोलन 1 से 10 मई तक पूरे देश भर में चलाया जाएगा।

इसे भी पढ़ें – जोधपुर मंडल पर सफाई व्यवस्था को अधिक सुदृढ बनाने के निर्देश

स्वदेशी जागरण मंच के प्रांत सह प्रचार प्रमुख राधेश्याम बंसल ने बताया कि जोधपुर में करणी नगर स्थित स्वावलंबन केंद्र पर प्रांत के विभिन्न स्तर के कार्यकर्ताओं की हुई बैठक में विभिन्न विषयों की चर्चा हुई तथा महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए स्वदेशी जागरण के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख डॉ धर्मेंद्र दुबे ने कहा कि जिस प्रकार से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत सहित विश्व के अनेक विकासशील देशों पर टैरिफ लगाया जाना विश्व व्यापार संगठन के नियमों का उल्लंघन है तथा यह विकासशील देशों के हितों के ऊपर कुठाराघात है।

उन्होंने कहा कि स्वदेशी जागरण मंच अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा लगाए गए टैरिफ तथा इस विषय में विश्व व्यापार संगठन की चुप्पी पर गहरा रोष प्रकट करता है तथा आगामी माह में अमेजॉन सहित अमेरिकी ऑनलाइन कंपनियों के विरुद्ध देश के विभिन्न व्यापारिक व सामाजिक संगठनों को साथ लेकर अभियान चलाएगा।

बैठक में स्वदेशी जागरण मंच की वर्तमान गतिविधियों तथा आगामी योजनाओं के बारे में प्रांत संयोजक प्रमोद पालीवाल ने तथा स्वावलंबी भारत अभियान के विषय में रमेश बिश्नोई ने जानकारी दी। बैठक को क्षेत्र समन्वयक अनिल वर्मा,सहकार भारती के कमलेश गहलोत ने भी संबोधित किया।

बैठक में क्षेत्रीय स्वावलंबन केंद्र,करणी नगर, जोधपुर द्वारा आईआईडी के साथ मिलकर युवाओं को उद्यमिता के क्षेत्र में आगे बढ़ाने हेतु उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं के बारे में जानकारी दी तथा जोधपुर प्रांत के विभिन्न जिलों में स्वदेशी मेले आयोजित करने के लिए मेला आयोजन समिति का गठन किया गया।

कार्यक्रम में डॉ.कृष्ण अवतार गोयल,प्रांत प्रचार प्रमुख मिथिलेश झा,सुरेंद्र भादू,हंसराज,सुनीलजाणी, जेपी नारायण,महेंद्र,समली विश्नोई सहित स्वदेशी जागरण मंच तथा स्वावलंबी भारत अभियान के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

अपने संस्थान का विज्ञापन बहुत ही कम लागत में यहां देकर प्रचार- प्रसार करके व्यापार को बढ़ा सकते हैं। विज्ञापन के लिए मोबाइल नंबर –9414135588 पर संपर्क कीजिए।

Related posts:

मंडोर मंडी में बड़ी कार्रवाई13,244 किलो घी और खाद्य पदार्थ सीज

April 3, 2026

गत वित्तीय वर्ष में जोधपुर मंडल ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं-डीआरएम त्...

April 3, 2026

एटीएम कार्ड में प्रदत्त बीमा में दुर्घटना से मौत पर बैंक द्वारा राशि अदा करना होगा

April 3, 2026

आधा दर्जन जगहों से बाइक चोरी

April 3, 2026

घर में घुसकर नाबालिग को दिखाया चाकू,दुष्कर्म का केस दर्ज

April 3, 2026

ऑन लाइन गेमिंग के शौकीन ट्रेनी अधिवक्ता से 6 लाख का फ्रॉड

April 3, 2026

हैडकांस्टेबल व मोहनगढ़ पंचायत समिति का एलडीसी अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार

April 3, 2026

मादक पदार्थ तस्करी में वांटेड 25 हजार इनामी अपराधी गिरफ्तार

April 3, 2026

प्राध्यापक भर्ती परीक्षा 2022 में बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर

April 3, 2026