Doordrishti News Logo

नाकाबंदी में पकड़ी संदिग्ध कार, बदमाश उतर कर भागे

  • कार में मिला 21 किलो अवैध डोडा पोस्त
  • कार को जब्त किया

जोधपुर,नाकाबंदी में पकड़ी संदिग्ध कार,बदमाश उतर कर भागे। शहर के निकट झालामंड में यातायात पुलिस ने नाकाबंदी में एक कार को रुकवा कर तलाशी लेनी चाही।मगर कार में सवार तीन बदमाश उतर कर भाग गए। पुलिस ने कार में दो कट्टों मेें भरा 21 किलो अवैध डोडा पोस्त बरामद किया है। बाद में कुड़ी पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस की टीम वहां पहुंची और कार एवं अवैघ डोडा पोस्त को बरामद कर लिया। अब बदमाशों की पहचान के साथ तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें – चाइल्ड पोर्नोग्राफी के दो केस दर्ज

थानाधिकारी देवेेंद्रसिंह ने बताया कि झालामंड के पास में यातायात पुलिस की तरफ से नाकाबंदी की गई थी। तब एक संदिग्ध कार को रूकवा कर तलाशी लेनी चाही तब उसमें सवार तीन लोग उतर कर भाग गए। बाद में पुलिस ने गाड़ी की तलाशी में दो कट्टों में भरा 21 किलो अवैध र्डोडा पोस्त बरामद किया। यातायात पुलिस के हैडकांस्टेबल प्रदीप सिंह की तरफ से यह नाकाबंदी की गई थी। पुलिस ने अज्ञात शख्स के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज किया है। कार से उसके मालिक और चालक का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। कार संभवत: चोरी की भी हो सकती है,कार सेेंट्रो बताई गई है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026