कच्छा बनियान गिरोह सक्रिय का संदेह,फ्लैट में लगाई सैंध
- दस तोला सोना और चांदी चोरी
- सीसीटीवी फुटेज में नजर आए संदिग्ध
- पुलिस कर रही तलाश
जोधपुर,कच्छा बनियान गिरोह सक्रिय का संदेह,फ्लैट में लगाई सैंध। शहर में एक बार फिर कच्छा- बनियान गिरोह आने का अंदेशा जताया गया है। उनके सीसीटीवी फुटेज देखे गए हैं।
इसे भी पढ़िएगा – निःशुल्क चिकित्सा शिविर में 136 मरीज लाभान्वित
पाल बालाजी मंदिर के सामने आदेश्वर नगर में एक बंद फ्लैट में सैंध लगाकर वहां से आठ दस तोला सोना,चांदी और अन्य सामान चोरी कर ले गए। आज सुबह सूचना के बाद पुलिस अलर्ट मोड़ पर आ गई है।
चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थानाधिकारी नितिन दवे ने बताया कि पाल बालाजी मंदिर के सामने आदेश्वर नगर है। जहां पर कमलेश सोनी एक फ्लैट में रहता है। फ्लैट बंद था और आधी रात को इसमें चोरी हुई। अज्ञात चोर यहां से आठ दस तोला सोने और चांदी के आभूषण इत्यादि ले गए। केश चोरी नहींं हुआ है।
थानाधिकारी दवे ने बताया कि आदेश्वर नगर में दो सौ मीटर दूरी पर रात के समय में कुछ संदिग्ध लोग नजर आए हैं। जिनकी पहचान कर तलाश की जा रही है। यह लोग कच्छा बनियान गिरोह वाले भी हो सकते हैं।
घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसमें दो चोर मकान का ताला तोड़ते नजर आ रहे हैं। उनका पहनावा कच्छा बनियान वाला प्रतीत जैसा है। इससे शहर में कच्छा बनियान गैंग के भी सक्रिय होने का अंदेशा है।
गत साल तनावड़ा,बासनी और सालावास में फैक्ट्रियों को बनाया निशाना
कच्छा बनियान गिरोह अमूमन सर्दियों में टोह लेते हैं। सूने मकान, फैक्ट्रियों और दुकानों में सैंध मारी करते हैं। गत साल भी बासनी, सालावास और तनावड़ा में कई फैक्ट्रियों में सैंध लगाकर वहां से कैश ले गए थे। मगर आज तक पुलिस इन तक नहीं पहुंच पाई। कच्छा बनियान गिरोह को पकडऩा पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती रही है।