जिले में रसोई गैस पेट्रोल डीजल की आपूर्ति सुचारु,कमी की अफवाहों से बचें
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जिले में रसोई गैस पेट्रोल डीजल की आपूर्ति सुचारु,कमी की अफवाहों से बचें।जिला रसद अधिकारी जोधपुर ने आमजन की जानकारी के लिए बताया है कि जिले में एलपीजी गैस की आपूर्ति एवं वितरण पूरी तरह सुचारु है तथा किसी प्रकार की कोई कमी नहीं है। सभी गैस एजेंसियों पर पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और उपभोक्ताओं को समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध करवाए जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि गैस सिलेंडर की बुकिंग व्हाट्सएप,मिस्ड कॉल, आईवीआरएस,मोबाइल ऐप्स एवं यूपीआई प्लेटफॉर्म के माध्यम से निरंतर की जा रही है। बुकिंग के पश्चात अधिकतम 3 दिवस के भीतर उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर की आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है।
जिला स्तरीय कंट्रोल रूम पर प्राप्त कुल 98 शिकायतों में से 96 का सफलतापूर्वक निस्तारण किया जा चुका है। जिला स्तर पर गठित संयुक्त जांच दल द्वारा निरंतर निरीक्षण किए जा रहे हैं। अब तक कुल 119 निरीक्षण करते हुए आवश्यक वस्तु अधिनियम,1955 के अंतर्गत 51 घरेलू एवं 99 व्यावसायिक गैस सिलेंडर जब्त किए गए हैं।
सरकार शैक्षणिक उन्नयन के लिए कर रही अनवरत काम-पटेल
जिला रसद अधिकारी ने यह भी बताया कि जिले में पेट्रोल एवं डीजल का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है तथा उनकी आपूर्ति एवं वितरण भी सामान्य रूप से जारी है। इसके अतिरिक्त उन्होंने औद्योगिक, व्यवसायिक एवं एलपीजी उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे ऊर्जा के वैकल्पिक स्रोतों जैसे सीएनजी, पीएनजी एवं सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन की ओर भी कदम बढ़ाएं, ताकि ऊर्जा के संतुलित उपयोग को बढ़ावा मिल सके।
