भगत की कोठी-दानापुर के बीच 15 ट्रिप करेगी समर स्पेशल ट्रेन
8 अप्रैल से 15 जुलाई तक प्रत्येक बुधवार को जोधपुर से होगी रवाना
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),भगत की कोठी-दानापुर के बीच 15 ट्रिप करेगी समर स्पेशल ट्रेन।ग्रीष्मावकाश के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने भगत की कोठी-दानापुर-भगत की कोठी स्टेशनों के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन संचालित करने का निर्णय लिया है। यह विशेष ट्रेन कुल 15 ट्रिप करेगी जिससे यात्रियों को कन्फर्म सीट मिलने में राहत मिलेगी।
उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के अनुसार,गाड़ी संख्या 04813 भगत की कोठी-दानापुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 8 अप्रेल से 15 जुलाई तक (15 ट्रिप) प्रत्येक बुधवार को शाम 5.20 बजे रवाना होकर गुरुवार को शाम 5.45 बजे दानापुर पहुंचेगी।
एलसी-135 का इंटरलॉकिंग पूरा,ट्रेन संचालन हुआ और सुरक्षित
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 04814 दानापुर-भगत की कोठी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 9 अप्रेल से 16 जुलाई तक (15 ट्रिप) प्रत्येक गुरुवार को शाम 7 बजे रवाना होकर शनिवार को रात 1बजे भगत की कोठी पहुंचेगी।
इन स्टेशनों पर रहेगा ठहराव
सीनियर डीसीएम हितेश यादव ने बताया कि यह ट्रेन मार्ग में जोधपुर, गोटन,मेड़ता रोड,डेगाना,मकराना, कुचामन सिटी,नावां सिटी,फुलेरा, जयपुर,गांधीनगर जयपुर,दौसा, बांदीकुई,भरतपुर,ईदगाह,टूंडला,इटावा,गोविंदपुरी,फतेहपुर,सूबेदारगंज,मिर्जापुर,पं.दीनदयाल उपाध्याय, बक्सर एवं आरा स्टेशनों पर ठहराव करेगी। ट्रेन में 2 द्वितीय एसी,5 शयनयान, 12 सामान्य श्रेणी तथा 2 गार्ड डिब्बों सहित कुल 21 कोच लगाए जाएंगे।
