Doordrishti News Logo

होटल में शादी समारोह से जेवरात और रूपए से भरा सूटकेस पार

फुटेज में एक संदिग्ध सूटकेस ले जाते दिखा

जोधपुर, शहर पांच बत्ती स्थित एक होटल में चल रहे शादी समारोह से बदमाश जेवरात और नगदी से भरा सूटकेस पार कर गया। सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध युवक नजर आया है। पुलिस इसकी पहचान के साथ तलाश में लगी है। घटना के संबंध में रातानाडा थाने में इसकी रिपोर्ट दी गई। रातानाडा थाने के हैडकांस्टेबल भवानी सिंह ने बताया कि पावटा ए रोड आदेश्वर हाइटस के पास में रहने वाले सुनील कुमार पुत्र अचलराज मेहता की तरफ से रिपोर्ट दी गई।

इसमें बताया कि वे सरकारी सेवा से निवृत हैं। उनकी बेटी की शादी समारोह पांच बत्ती रातानाडा स्थित एक होटल में चल रहा था। तब एक अंजान शख्स शादी समारोह में आया और उनका लाल रंग का सूटकेस उठाकर चलता बना। परिवार के लोग काम में व्यस्त थे। इस सूटकेस में चांदी की पायल जोड़ी, बिछुड़ी, चांदी के अन्य आइटम के साथ 7 हजार के आस पास नगदी थी। इसके अलावा शादी में आए हुए लिफाफे थे। हैडकांस्टेबल भवानी सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज जांचने पर एक संदिग्ध व्यक्ति नजर आया है। जो होटल से सूटकेस ले जाते दिखा है। अब इसकी पहचान के साथ तलाश की जा रही है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

कार मालिक ने बीमा क्लेम के लिए रची चोरी की साजिश

August 30, 2026

आज अंतिम दिन रहेगी विशेष यातायात व्यवस्था

August 30, 2026

गोगा पीर मेले के दौरान सरसावा में रुकेगी बाड़मेर-ऋषिकेश एक्सप्रेस

August 30, 2026

जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस का गांधीग्राम बना नया ठिकाना

August 30, 2026

रेलवे स्टेशन पर गंदगी फैलाने पर भरना पड़ेगा एक हजार रुपए जुर्माना

August 30, 2026

भीख मांगने आए फकीर ने चाकू से किया हमला

August 30, 2026

4.20 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार

August 30, 2026

डंपर ने बाइक को मारी टक्कर रामदेवरा मेले में जा रहे पति,गर्भवती पत्नी और मासूम पुत्री घायल

August 30, 2026

प्रत्याशियों की सूची जारी होने से पहले ही दोनों पार्टी में विरोध और बगावत के सुर

August 30, 2026