Doordrishti News Logo

जटिल सर्जरी में सफलता दो मरीजों को मिला नया जीवन

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जटिल सर्जरी में सफलता दो मरीजों को मिला नया जीवन। शहर के गोयल अस्पताल मे जटिल सर्जरी के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की गई है। गोयल अस्पताल के वरिष्ठ कैंसर सर्जन डॉ मोहित भारद्वाज ने दो अलग-अलग मरीजों पर अत्यंत जटिल ऑपरेशन सफलता पूर्वक कर उन्हे नया जीवन दिया है।

डॉ मोहित भारद्वाज ने 63 वर्षीय पुरुष मरीज में आधुनिक तकनीक वीएटीएस (वीडियो असिस्टेड थौरेकोस्कोपिक सर्जरी)के माध्यम से इसोफैजोक्टोमी (भोजन की नली की सर्जरी) सफलता पूर्वक की। यह सर्जरी तकनीकी रूप से काफी जटिल मानी जाती है,जिसमे विशेष कौशल और अनुभव की आवश्यकता होती है।

इसके अलावा,दूसरी सर्जरी 85 वर्षीय महिला मरीज पर विहपल्स प्रोसीजर(पैन्क्रियाटिकोडुओडेंक्टोमी) भी सफलता पूर्वक किया गया। यह सर्जरी चिकित्सा जगत की सबसे कठिन सर्जरी में से एक मानी जाती है। खासकर अधिक उम्र के मरीजों में बहुत ज्यादा जोखिम होता है। दोनों मरीजों की सर्जरी के बाद स्थिति स्थिर रही और उन्हे सर्जरी के बाद सफलता पूर्वक स्वस्थ अवस्था मे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

गोयल अस्पताल के डायरेक्टर डॉ आनंद गोयल ने बताया कि गोयल अस्पताल में आधुनिक उपकरणों और अनुभवी टीम के सहयोग से अब जोधपुर के गोयल अस्पताल में ही उच्च स्तरीय जटिल कैंसर सर्जरी संभव हो रही है। जिससे मरीजों को अन्यत्र बड़े शहरो मे जाने की आवश्यकता नहीं है। दोनों ही ऑपरेशन मे डॉ मोहित भारद्वाज की टीम मे एनेस्थिसिया विभाग के डॉ शोभा पारिक एवं डॉ कमल चितारा तथा निखिल,सोहन, विकास,शिवा और संजय ह्रञ्ज असिस्टेंट शामिल थे।

तृतीय श्रेणी अध्यापक की सेवा बर्खास्तगी पर अंतरिक रोक

अस्पताल के डायरेक्टर डॉ आनंद गोयल ने बताया की गोयल अस्पताल एवं एसकेजी कैंसर हॉस्पिटल के कैंसर विभाग की टीम मे डॉ अभिषेक शर्मा,कैंसर रोग विशेषज्ञ (पूर्व टाटा मैमोरियल हॉस्पिटल मुंबई ),डॉ मोहित भारद्वाज,कैंसर सर्जन (पूर्व एम्स हॉस्पिटल जोधपुर),डॉ गौरव गहलोत,रेडिएशन ओंकोलोजीस्ट (पूर्व गीतांजली हॉस्पिटल उदयपुर) एवं डॉ मुकुल चौबीसा,रेडीएशन ओंकोलोजीस्ट (पूर्व एम्स हॉस्पिटल जोधपुर) की निरन्तर सेवाए उपलब्ध हैं। उन्हों गोयल अस्पताल एवं संयत्र कैंसर हॉस्पिटल में केंद्र एवं राज्य सरकारो की विभिन्न स्वास्थ्य बीमा योजनाओ के अंतर्गत सभी प्रकार के कैंसर का निःशुल्क इलाज किया जा रहा है।