Doordrishti News Logo

उम्मेद अस्पताल में नुक्कड़ नाटक का मंचन

अंगदान जन जागरूकता के तहत हुआ आयोजन

जोधपुर,उम्मेद अस्पताल में नुक्कड़ नाटक का मंचन। केंद्र सरकार के दिशा निर्देश पर जुलाई माह को अंगदान जागरूकता माह के रूप में मनाया जा रहा है।अंगदान के बारे में आमजन को जागरूक करने के लिए डॉ एसएन मेडिकल कॉलेज द्वारा अब तक कई गतिविधियों का आयोजन किया जा चुका है। इसी कड़ी में उम्मेद अस्पताल में मंगलवार को अंगदान जागरूकता के लिए एक नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया।

यह भी पढ़ें – रेलवे ट्रेक पार करते युवक ट्रेन की चपेट में आया,मौत

मेडिकल कॉलेज के सेकण्ड एमबीबीएस के विद्यार्थियों द्वारा नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया। मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल डॉ रंजना देसाई इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद थी।उम्मेदअस्पताल के अधीक्षक डॉ अफ़ज़ल हाकिम, महात्मा गांधी अस्पताल अधीक्षक डॉ फतेह सिंह,कमला नेहरू क्षय रोग संस्थान अधीक्षक डॉ सीआर चौधरी व सभी वरिष्ठ चिकित्सक और नर्सिंग अधिकारी नुक्कड़ नाटक को देखने उपस्थित थे।

कार्यक्रम का निर्देशन एवं मंच संचालन नेफ्रोलॉजी विभागाध्यक्ष और ट्रांस्प्लांट नोडल अधिकारी डॉ सुरेंद्र सिंह राठौड़ ने किया। लगभग 500 से अधिक मरीज़ एवं उनके परिजनों ने इस नुक्कड़ नाटक को देखा एवं बच्चों के अभिनय को सराहा।

Related posts:

जोधपुर विकास प्राधिकरण का 1789 करोड़ का बजट पारित

February 24, 2026

जीवण माता मंदिर में फागोत्सव: होरी गायन से श्रद्धालु सराबोर

February 24, 2026

जन अभियोगों के समन्वित प्रयासों से त्वरित समाधान सुनिश्चित करें-कलेक्टर

February 24, 2026

पटवार सीधी भर्ती परीक्षा-2025 के चयनितों को नियुक्ति आदेश जारी

February 24, 2026

जोधपुर रेल मंडल में दिव्यांग यात्रियों को बड़ी सुविधा

February 24, 2026

सरदारपुरा का चेटीचण्ड महोत्सव 20 मार्च से,तैयारियों को लेकर हुई बैठक

February 24, 2026

पं.एसके जोशी बेस्ट एस्ट्रो एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित

February 24, 2026

महिलाओं ने समझा सीवरेज की उपयोगिता व रख रखाव

February 24, 2026

ट्रैक्टर के पीछे लगी कंप्रेशर मशीन चोरी,विभिन्न स्थानों से बाइक चोरी

February 24, 2026