Doordrishti News Logo

जोधपुर, शहर के निकट गेंवा स्थित बाइपास रोड पर जयनारायण ज्ञानवती मार्केट में एक मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान में अज्ञात चोर सेंध लगाकर वहां से लेपटॉप, मोबाइल और 70 हजार की नगदी चुरा ले गए। घटना में दुकानदार की तरफ से रिपोर्ट दी गई। सूरसागर थाने के हैडकांस्टेबल बाबूलाल ने बताया कि चौहानों की ढाणी बावरला मथानिया निवासी महेंद्र पुत्र सेवाराम परिहार की तरफ से यह रिपोर्ट दी गई।

इसमेें बताया कि उसकी एक मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान गेंवा बाइपास रोड स्थित जयनारायण ज्ञानवती मार्केट में है। गुजरी रात अज्ञात चोरों ने दुकान के पीछे से पत्थर की पट्टियां निकाल कर अंदर प्रवेश किया और वहां से एक लेपटॉप, एक मोबाइल और 70 हजार रूपए चुराकर ले गए। हैड कांस्टेबल बाबूलाल ने बताया कि प्रकरण दर्ज किया गया है। आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज से पड़ताल की जा रही है। फिलहाल चोरों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

ये भी पढें – वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी का विशेष अभियान 31 अगस्त तक बढाया

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

 

Related posts:

चार श्राविकाओं ने व्हीलचेयर चलाते हुए दी 20 किलोमीटर तक सेवा

February 12, 2026

अंतर्राष्ट्रीय महिला एवं बालिका विज्ञान दिवस पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन

February 12, 2026

पटवारी चार हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

February 12, 2026

विकसित भारत के संकल्प में प्रदेश की सशक्त साझेदारी को आगे बढ़ाने वाला बजट-शेखावत

February 12, 2026

ब्रह्मपुरी बस्ती क्षेत्र में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन

February 12, 2026

बाछड़ा सरगना सहित पांच शातिर नकबजन गिरफ्तार

February 12, 2026

शिव विवाह का पहला निमंत्रण प्रथम पूज्य को दिया

February 12, 2026

वर्क इज वर्कशिप को न्यायाधीश ने व्याख्यान में समझाया

February 12, 2026

37 गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर और हार्डकोर की चैकिंग में दो गिरफ्तार

February 12, 2026