Doordrishti News Logo

बिछाई गई विद्युत केबल और उपकरण चुराए

बालोतरा के कल्याणपुर में भी हो चुकी इसी तरह की चोरी

जोधपुर,(डीडी न्यूज)।बिछाई गई विद्युत केबल और उपकरण चुराए। निकटवर्ती लूणी तहसील क्षेत्र में हाल ही में एक निजी कंपनी की तरफ से ट्रांसमिशन का कार्य कर विद्युत तारों को बिछाया गया था। 12 जनवरी की रात को लाखों के तार,बिजली उपकरण चोरी किए जाने के साथ काफी नुकसान पहुंचाया।

इसे भी पढ़ें – दस लाख के सोना चांदी के आभूषण व 2.5 लाख की नगदी चोरी

पता लगने पर कंपनी के प्रतिनिधि की तरफ से लूणी थाने में रिपोर्ट दी गई है। पुलिस ने अग्रिम पड़ताल आरंभ की है।झारखंड के बोकारो निवासी नारायण महतो पुत्र पोखी महतो की तरफ से यह रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि वह बोकारो की केईसी इंडस्ट्रीयल कंपनी में स्टिंग इंचार्ज है। उनकी कंपनी की तरफ से फतेहगढ़-ब्यावर तक तृतीय ट्रांसमिशन लाइन बिछाने का कार्य किया जा रहा है। इस कंपनी की तरफ से लूणी में 18 नवंबर से लेकर 20 दिसम्बर 24 तक विद्युत केबिल बिछाने का कार्य पूर्ण किया गया था।

12 जनवरी 25 को पता लगा कि लूणी में बिछाई गई 72/3-72/4 की लाइन से विद्युत केबिल चोरी हुई है। पता करने पर मालूम हुआ कि अज्ञात चोर कंडक्टर वायर 1496 मीटर के साथ निलंबन हार्डवेयर 3 सेट फिटिंग,12 इंरूटर 160 केएन चोरी कर गए है। 4494 कंडक्टर वायर को क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। रिपोर्ट के अनुसार इससे पहले भी बालोतरा के कल्याणपुर इलाके में इसी तरह की चोरी की गई।

Related posts:

होली पर युवकों ने मचाया उत्पात, गाड़ियां तोड़ी

March 4, 2026

परीक्षा देकर दोस्तों के साथ होली खेलने गया छात्र पदमसागर में डूबा

March 4, 2026

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026