Doordrishti News Logo

युवक पर गिरी लोहे की फाटक, अस्पताल में मौत

जोधपुर,(डीडी न्यूज)।युवक पर गिरी लोहे की फाटक,अस्पताल में मौत। शहर के शंकर नगर इलाके में एक युवक पर लोहे की फाटक गिर गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक की अस्पताल में उपचार के बीच मौत हो गई। पुलिस ने इस बारे में मृतक के भाई की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर शव परिजन को सौंपा।

इसे भी पढ़ें – बिछाई गई विद्युत केबल और उपकरण चुराए

चौपासनी हाउसिंग बोर्ड पुलिस ने बताया कि मूलत: देवला मादा डेगाना नागौर हाल चौपासनी हाउसिंग बोर्ड 20 सेक्टर निवासी दिनेश पुत्र भंवरलाल की तरफ से मर्ग में रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसका भाई 33 वर्षीय सुमेरनाथ 8 जनवरी को शंकर नगर आया था।

यहां पर एक कार्य के समय उस पर लोहे की फाटक गिर गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गया।उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मगर उसकी अब मौत हो गई। चौपासनी हाउसिंग बोर्ड पुलिस ने शव को कार्रवाई कर परिजन के सुपुर्द किया।

Related posts:

होली पर युवकों ने मचाया उत्पात, गाड़ियां तोड़ी

March 4, 2026

परीक्षा देकर दोस्तों के साथ होली खेलने गया छात्र पदमसागर में डूबा

March 4, 2026

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026