Doordrishti News Logo

कार और लोडिंग टैक्सी चोरी

जोधपुर,कार और लोडिंग टैक्सी चोरी।शहर में सक्रिय वाहन चोर दो स्थानों से घर के बाहर खड़ी कार और लोडिंग टैक्सी को चोरी कर ले गए। इस बारे में संबंधित मालिकों ने पुलिस में रिपोर्ट दी है।

यह भी पढ़ें – मौसमी बीमारियों की रोकथाम व पेयजल समस्याओं के निस्तारण के लिये ली समीक्षा बैठक

रामसागर गली नंबर 2 अशोक कॉलोनी निवासी उम्मेदराम पुत्र भीखाराम की तरफ से माता का थान पुलिस थाने में रिपोर्ट दी गई कि उसकी एक लोडिंग टैक्सी रात को घर के बाहर खड़ी की गई थी। सुबह उठने पर लोडिंग टैक्सी नहीं मिली। अज्ञात व्यक्ति उसे चुरा ले गया है। माता का थान पुलिस लोडिंग टैक्सी चोर का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

दूसरी तरफ महामंदिर जेडएस बीजेएस कॉलोनी हिम्मतसिंह पुत्र खुमानसिंह ने महामंदिर पुलिस को बताया कि उसकी मारूति 800 कार घर के बाहर रात नौ बजे खड़ी थी। मगर सुबह वह अपने स्थान पर नहीं मिली। अज्ञात चोर कार को ले गया। महामंदिर पुलिस कार का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

जोधपुर में स्लीप एपनिया जांच के लिए दो मशीनें-चिकित्सा मंत्री

March 5, 2026

बिलाड़ा विधानसभा क्षेत्र में सीमा ज्ञान के लिए होगा ज्वॉइंट सर्वे-वन राज्य मंत्री

March 5, 2026

ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य के कारण अप्रेल में रेल यातायात रहेगा प्रभावित

March 5, 2026

जोधपुर-जैसलमेर सेक्शन पर 121 किमी/घंटा हाई-स्पीड परीक्षण सफल

March 5, 2026

दीपक चौधरी ने जोधपुर मंडल के डीसीएम का कार्यभार संभाला

March 5, 2026

लाडनूं यार्ड में एलसी पर बॉक्स पुशिंग का कार्य पूरा

March 5, 2026

गैस सिलेण्डर से भरे ट्रक ने छीनी दो जिंदगियां

March 5, 2026

खजुराहो-उदयपुर व स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस के समय में बदलाव

March 5, 2026

नि:शुल्क मेमोग्राफी जांच एवं स्तन कैंसर जागरूकता शिविर रविवार को

March 5, 2026